जावद। दिल थामकर बैठिए श्याम प्रेमियों! जावद की पावन धरा पर एक ऐसा ऐतिहासिक और भव्य नजारा दिखने वाला है, जिसकी गूंज पूरे अंचल में सुनाई देगी। 'करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम' के दिव्य घोष के साथ, श्री श्याम सरकार जावद भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शंखनाद होने जा रहा है।
दिनांक 23 जून 2026 से 27 जून 2026 तक जावद नगरी पूरी तरह से खाटूधाम के रंग में रंग जाएगी। इस पांच दिवसीय महापर्व में आस्था, भक्ति और भजनों का ऐसा तड़का लगने वाला है कि हर भक्त झूम उठेगा। इस महोत्सव के साथ ही 21 कुण्डिय श्री श्याम महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें दी जाने वाली हवन आहुतियां पूरे माहौल को शुद्ध और दिव्य बनाएंगी।
उत्सव का पूरा शेड्यूल, नोट कर लें तारीखें!
23 जून (मंगलवार) - सुबह 9:15 बजे: भव्य कलश यात्रा! श्रीराम गौशाला से खाटू श्याम मंदिर तक केसरिया साड़ियों और भजनों की धुन पर थिरकते भक्तों का हुजूम निकलेगा।
23 जून (मंगलवार) - शाम 7:00 बजे: बाबा के स्वागत में भव्य सुंदरकांड का पाठ होगा, जिससे पूरा माहौल राममय और श्याममय हो जाएगा।
24 जून से 26 जून - शाम 7:00 बजे: दिव्य प्रवचन एवं कथा! पूज्य श्री श्री 1008 युवराज स्वामी डॉ. माधव प्रपन्नाचार्य जी महाराज के मुखारविंद से ज्ञान और भक्ति की ऐसी गंगा बहेगी, जिसे सुनना अद्भुत सौभाग्य होगा।
27 जून (शनिवार) - महा-धमाका और पूर्णाहुति: यह दिन सबसे खास होने वाला है! इसी दिन बाबा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा होगी, दोपहर में हवन पूर्णाहुति होगी और उसके बाद खुलेगा बाबा का भंडारा यानी महाप्रसादी।
27 जून (शनिवार) - शाम 7:00 बजे: उत्सव का ग्रैंड फिनाले! एक ऐसी भव्य भजन संध्या सजेगी, जहां श्याम प्रेमी रातभर बाबा के भजनों पर झूमने को मजबूर हो जाएंगे।
पलक-पावड़े बिछाकर तैयार है जावद नगरी
जावद के सभी श्याम प्रेमी और आयोजक मंडल पूरे देश से आने वाले भक्तों का स्वागत करने के लिए बेताब हैं। तो फिर देर किस बात की? आप भी बाबा के इस बुलावें को ठुकरा नहीं पाएंगे। सपरिवार तैयार हो जाइए इस अलौकिक आनंद का हिस्सा बनने के लिए!
क्योंकि याद रखिए... करने वाला भी श्याम है और कराने वाला भी श्याम!
जय श्री श्याम!