जावद। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशे से दूरी हैं जरूरी अभियान -2 के तहत जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देश से नवागत जावद एसडीओपी हर्ष राठौर की उपस्थिति में बस स्टैंड शास्त्री चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। हस्ताक्षर अभियान में नगरवासियों, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों, व्यापारियों, पत्रकारगणो ने हस्ताक्षर करके इस महायज्ञ में आहुति दी। इस दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, प्रकाश सेन, नीमच जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, वरिष्ठ नरसिंह सोनी, विजय मुछाल, ज्ञानचंद बीकानेरीया, राकेश बीकानेरीया, विजय तिवारी, रमेशचंद्र वीरवाल जैन, सुरजमल राठी जावद थाना एसआई टी. आर. चौहान, हेड कांस्टेबल सुरेश धनगर, लोकेश आर्य, नटराज, धापु डांगी, सोना धाकड़, डॉयल 112 पायलेट अरूण चंदेल सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, नगरवासी, पत्रकारगण मौजूद थे। तत्पश्चात धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक साथ ही चौथा स्तंभ पत्रकारिता क्षेत्र में अग्रणी रहने वाले जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी के नेतृत्व में नवागत एसडीओपी हर्ष राठौर को केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया साथ ही जावद नगर आगमन पर बधाई दी।