नीमच। मालवा की पावन धरा नीमच में कल शनिवार, 11 जुलाई 2026 को एक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक आध्यात्मिक दृश्य देखने को मिलेगा। राष्ट्र उत्थान, सामाजिक कल्याण और विश्व शांति के पावन संकल्प के साथ टाउन हॉल (दशहरा मैदान) में एक दिवसीय भव्य धर्मसभा का आयोजन होने जा रहा है। चौपड़ा परिवार के आतिथ्य में आयोजित हो रहे इस विशाल समागम में देश के प्रख्यात संतों के सानिध्य के साथ-साथ केंद्र व कई राज्यों के मंत्रियों और दिग्गज राजनेताओं का जमावड़ा लगेगा।

 

धर्मसभा के मुख्य केंद्र बिंदु निरंजनी अखाड़ा पीठाधीश्वर दक्षिण काली पीठ (हरिद्वार) के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री कैलाशानन्द जी महाराज होंगे, जिनके दिव्य अमृत वचनों का लाभ क्षेत्र की जनता को मिलेगा।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष सहित जुटेंगे महामहोपाध्याय संत

आयोजन में देश के सबसे बड़े संत संगठन अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद् के अध्यक्ष और मनसा देवी ट्रस्ट (हरिद्वार) के प्रमुख महंत श्री रविन्द्रपुरीजी महाराज मुख्य रूप से पधार रहे हैं। उनके साथ आध्यात्मिक चेतना जगाने वाले संतों की एक विशाल श्रृंखला नीमच पहुंच रही है।

महायोगी परमहंस बाबा श्री श्री 1008 कालीदास कृष्णानंदजी महाराज

महामंडलेश्वर स्वामी मधुसूदनानंद गिरी जी महाराज (अन्नपूर्णा शक्ति पीठ, सेमलिया धाम)

श्री बालमुकुन्दाचार्य जी महाराज (हाथोजधाम, विधायक हवामहल जयपुर)

महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 सुरेशानन्द सरस्वती (संस्थापक: अंबामाता आरोग्य आश्रम, निपानिया आबाद, नीमच)

मेवाड़ पीठाधीश्वर 1008 स्वामी श्री सुदर्शनाचार्य जी महाराज (गोपाल आश्रम, बड़ी सादड़ी)

प्रख्यात भागवताचार्य श्री भीमशंकर जी शास्त्री (धारियाखेड़ी, मंदसौर) एवं राष्ट्रीय संत भागवत भास्कर पं. डॉ. मिथिलेश जी नागर (निनोर)

स्वामी सत्यानंद सरस्वती जी महाराज (सत्यानंद आश्रम, सुखानंद तीर्थ)

जय माला दीदी वैष्णव आर्यावर्त (श्री राम मारुति धाम आश्रम, रैवास देवड़ा)

जूना अखाड़ा के महंत हरी ओम गिरी महाराज (जावद रोड, नयागाँव) एवं महंत लालनाथ जी योगी (सिद्ध पीठ, सुखानंद तीर्थ मार्ग)

पं. श्री लक्ष्मीनारायण शर्मा (चरण सेवक, श्री हर्कियाखाल बालाजी धाम)

केंद्र और कई राज्यों के मंत्रियों सहित दिग्गजों का लगेगा मेला

इस एक दिवसीय धर्मसभा में राजनीतिक जगत की कई राष्ट्रीय व प्रादेशिक हस्तियां भी साक्षी बनेंगी। मुख्य अतिथियों की सूची में शामिल प्रमुख नाम। 

केंद्रीय नेतृत्व, श्रीमती सावित्री ठाकुर (केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार)।

राज्यों के उपमुख्यमंत्री व मंत्री, श्री जगदीश जी देवड़ा (उपमुख्यमंत्री, म.प्र.), श्री प्रवेश साहिब सिंह जी वर्मा (उपमुख्यमंत्री, दिल्ली), श्री कैलाश जी विजयवर्गीय (नगरीय प्रशासन मंत्री, म.प्र.), सुश्री निर्मला जी भूरिया (प्रभारी मंत्री व महिला एवं बाल विकास मंत्री, म.प्र.) और श्री कुंवरजी भाई बावलिया (कैबिनेट मंत्री, गुजरात)।

सांसद व संगठन प्रमुख, स्थानीय सांसद श्री सुधीर जी गुप्ता (नीमच-मन्दसौर संसदीय क्षेत्र), श्री सी.पी. जी जोशी (सांसद - चित्तौड़गढ़), श्री बंशीलाल जी गुर्जर (राज्यसभा सांसद) और श्री रिकमन मोमिन (बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, मेघालय)।

अंतरराष्ट्रीय एवं बॉलीवुड हस्ती, अमेरिका से R & DS Investment के CEO श्री प्रणव कुमार जी देसाई और प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजत बेदी भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

अंचल के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में स्थानीय और प्रादेशिक स्तर के कई वर्तमान व पूर्व मंत्रियों तथा विधायकों का गौरवशाली मार्गदर्शन मिलेगा, जिनमें नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह जी परिहार, जावद विधायक व पूर्व मंत्री श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा, पूर्व गृह मंत्री श्री कैलाश जी चावला, पूर्व उद्योग मंत्री श्री नरेन्द्र जी नाहटा, श्रीचन्द्र जी कृपलानी (पूर्व मंत्री, निम्बाहेड़ा), श्री उदयलाल जी आंजना (पूर्व मंत्री, राजस्थान), श्री हरदीपसिंह जी डंग (पूर्व मंत्री), श्री पारसजी जैन (पूर्व मंत्री) शामिल हैं।

 

इसके अलावा विधायकगणों में श्री अनिरुद्ध माधव जी मारू (मनासा), श्री डॉ. राजेन्द्र जी पाण्डेय (जावरा), श्री चंदरसिंह जी सिसोदिया (गरोठ), श्री विपीन जी जैन (मन्दसौर), श्री मोहनभाई जी डोडिया (गुजरात) सहित संभाग प्रभारी श्री सुरेश जी आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना खण्डेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंहजी चौहान, भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष 

श्री पवन जी पाटीदार और श्री देवेन्द्र प्रतापसिंह जी तोमर (वाइस प्रेसिडेंट MMA INDIA) जैसी विशिष्ट हस्तियां शिरकत करेंगी।

 

कार्यक्रम विवरण (याद रखें),

तारीख, 11 जुलाई 2026 (शनिवार)

समय: सुबह 11:15 बजे से दोपहर 02:15 बजे तक

स्थान: टाउन हॉल, दशहरा मैदान, नीमच (म.प्र.)

 

चौपड़ा परिवार एवं आयोजन समिति ने समस्त अंचलवासियों, सामाजिक संगठनों और धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर इस दुर्लभ संतों के समागम और राष्ट्र कल्याण की धर्मसभा का हिस्सा बनें।