नीमच। प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत नीमच पुलिस लगातार अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी जाट, थाना रतनगढ़ द्वारा आदतन मादक पदार्थ तस्कर अंबालाल पिता भूरालाल धाकड़ (32 वर्ष), निवासी ग्राम दौलतपुरा के विरुद्ध धारा 3(1) पीट एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए उसे एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर में निरुद्ध कराया गया।

 

यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित प्रदेशव्यापी नशा विरोधी अभियान के तहत रतलाम रेंज के पुलिस महानिरीक्षक निमिष अग्रवाल, नीमच पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं एसडीओपी जावद हर्ष राठौर के मार्गदर्शन में की गई।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी अंबालाल लंबे समय से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। उसके विरुद्ध उपलब्ध आपराधिक रिकॉर्ड एवं गतिविधियों को देखते हुए धारा 3(1) पीट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर एक वर्ष के लिए केंद्रीय जेल इंदौर भेजा गया।

 

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भूरालाल भाबर, पुलिस चौकी जाट प्रभारी उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राठौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।