नीमच। श्रीराम जानकी मंदिर समिति भाटखेड़ी के तत्वावधान में आयोजित जाटव-जटिया समाज की बैठक में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन निर्विरोध रूप से किया गया। बैठक में संरक्षण कन्हैयालाल रमडवार(छोटी सादड़ी), सलाहकार एवं प्रवक्ता कैलाश मिमरोट (मंदसौर), मार्गदर्शक नाथूलाल डबरोलिया (भाटखेड़ी) एवं दुर्गाप्रसाद बेतड़ा (पालसोड़ा) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस बैठक में वर्दीचंद जाटव (डांगड़ी) को अध्यक्ष, बाबूलाल जोनवाल (मनासा) को सचिव तथा भगतराम वाणवार (अरनिया जटिया) को कोषाध्यक्ष व गोपाल मेहरा (भरभड़िया) मीडिया प्रभारी पद पर निर्वाचित किया गया।
उपाध्यक्ष पद पर देवीलाल झाटल, अमृतराम वाणवार, चंपालाल अकोदिया, प्यारचंद उजवाल एवं लक्ष्मीनारायण बैंडवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपसचिव के रूप में लक्ष्मीनारायण वाणवार तथा उपकोषाध्यक्ष के रूप में मधुसूदन बैंडवाल को नियुक्त किया गया।
समिति सदस्य के रूप में जीवनलाल (सेमली आंतरी), बाबूलाल जोनवाल (गोपालगंज), शोभाराम भियाणिया (देथली बुजुर्ग), कोमल भियाणिया, भागीरथ कोटा, बहादुर, रमेशचंद (सरवानिया महाराज), गोपाल गमलाडू (बसेड़ी भाटी), डॉ. भेरूलाल जोनवाल (नीमच), विष्णुप्रसाद मालवीय (नीमच) सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में उपस्थित समस्त गांव एवं शहरों के पंचों तथा सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई समिति का गठन कर समाज एवं मंदिर के विकास हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।