जावद । शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नीमच जिले का सुप्रसिद्ध ज्ञानोदय इंटरनेशनल के छात्र जावद निवासी राहुल मुणेत, शानू मुणेत के होनहार पुत्र आराध्य मुणेत ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम में 500 में से 491 नंबर प्राप्त करके 98.2 प्रतिशत अंक दर्ज किए। इस उपलब्धि से जावद नगर एवं स्कूल का नाम रोशन किया। जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा नेता नारायण सोमानी ने बताया है कि जावद नगर में ऐसी बहुत सी प्रतिभा हैं जो समय समय पर अपना बेहतर जिले, संभाग, प्रदेश सहित राष्ट्रीय स्तर पर बताते रहे हैं, इसके लिए सभी को गर्व है, एसे युवाओं की जितनी तारिफ करे वह कम है। जावद जैन समाज के युवा राहुल मुणेत, शानू मुणेत के पुत्र आराध्य मुणेत की इस उपलब्धि पर जावद क्षेत्र में अपार हर्ष की लहर है, साथ ही बधाई देने का तांता लगा हुआ है। नगर में एक फोन पर जनसमस्या हल करने वाले भाजपा नेता नारायण सोमानी, जिला प्रेस क्लब जिला कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, भारत विकास परिषद संस्थापक अध्यक्ष दिलीप राठी, माहेश्वरी समाज के मंगलम सोमानी, गौरव सारडा, तुषार राठी, गिरिराज कालू सोमानी, जैन समाज के बटटू जैन, दीपक बाफना, दीपक बडोला, अंकुर बीकानेरीया सहित नगरवासियों, युवाजनों, पत्रकार साथियों ने समता युवा संघ के राहुल शानू मुणेत के होनहार पुत्र आराध्य मुणेत एवं स्कूल संचालकगणों की प्रशंसा करके धन्यवाद दिया। नगर में भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में आराध्य मुणेत का केसरिया दुपट्टा ओढाकर स्वागत सम्मान करके नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। आपको बतादे कि आराध्य मुणेत जावद स्थित कमल मेडिकल के संचालक हनी जैन, हर्षित जैन का भानेज है।