नीमच/रतनगढ़ (मध्य प्रदेश)।नीमच ज़िले में लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रतनगढ़ थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी ₹5,000 के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है।
कार्रवाई का विवरण
नीमच जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल तथा एसडीपीओ नरेंद्र सिंह राठौर के निर्देशन में रतनगढ़ पुलिस की टीम लगातार जांच की तलाश में जुटी थी।
इसी दौरान रतनगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भूरालाल भाभर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सटीक घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
आरोपी का नाम: लाभचंद उर्फ लाभचंद
पिता का नाम: रूपलाल धाकड़
उम्र: 35 साल
निवासी: चरछा ग्राम , थाना बेगूं, ज़िला चित्तौड़गढ़ (राजस्थान)
मामला: एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार (इनाम: ₹5,000)
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर दिया है।
टीम की भूमिका
इस सफल ऑपरेशन में रतनगढ़ थाना प्रभारी (SHO) इंस्पेक्टर भूरालाल भाभर , जाट चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह राठौर और उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस तत्परता की इलाके में सराहना की जा रही है।