राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट:-

नीमच।मध्य प्रदेश नीमच में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी विशेष अभियान के तहत नयागांव पुलिस चौकी (थाना जावद) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने राजस्थान जा रही एक यात्री बस की चेकिंग के दौरान 65 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जब्त कर 7 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

 

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर नाकाबंदी

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास के निर्देशन में नयागांव पुलिस टीम द्वारा 1 अगस्त की रात नीमच-निम्बाहेड़ा हाईवे फोरलेन टोल टैक्स के पास सघन नाकाबंदी की गई थी। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर, नीमच से राजस्थान की ओर जा रही सांगवान ट्रैवल्स की बस (क्रमांक MP-44-ZF-4005) को रोककर चेकिंग की गई।

 

6 बैगों में भरा था डोडाचूरा

बस की तलाशी के दौरान 6 अलग-अलग बैगों में छिपाकर ले जाया जा रहा कुल 65 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से ही बस में सफर कर रहे 7 तस्करों को हिरासत में ले लिया:

 

रणजीत सिंह (35 वर्ष) – निवासी ग्राम गाडू, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

अजय कुमार (24 वर्ष) – निवासी ग्राम गाडू, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

अमरजीत (51 वर्ष) – निवासी सूरेवाला, टिब्बी, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

रविन्द्र सिंह (39 वर्ष) – निवासी फतेहपुर, संगरिया, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

मंगत सिंह (36 वर्ष) – निवासी सूरेवाला, टिब्बी, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

जसविन्द्र सिंह (25 वर्ष) – निवासी सूरेवाला, टिब्बी, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

रणजीत सिंह (23 वर्ष) – निवासी सूरेवाला, टिब्बी, हनुमानगढ़ (राजस्थान)

 

कानूनी कार्रवाई: नयागांव पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मादक पदार्थ जब्त कर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 8/15 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह माल कहाँ से लाया गया था और किसे डिलीवर किया जाना था।

 

इस पूरी कार्रवाई में नयागांव पुलिस चौकी की टीम की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।