नीमच। CBSE द्वारा बुधवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में स्प्रिंगवुड स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा कु. वंशिका तोमर ने 91.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है।

कु. वंशिका, पिता महेश तोमर ने अपनी मेहनत, लगन और निरंतर अध्ययन के दम पर यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की। परिणाम घोषित होते ही परिवार, विद्यालय एवं मित्रों में खुशी का माहौल बन गया।

विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने वंशिका की इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। वहीं परिजनों और इष्ट मित्रों ने मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया तथा आगे भी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करने की कामना की।