Voice Of Neemuch
Voice Of Neemuch
  • Home
  • Local News
  • MP News
  • National News
  • Business News
  • Intenational News
Breaaking
खुद AC रूम में डॉक्टर, भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर मरीज और स्टाफ; पटेल चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला पढ़े पूरी खबर। ✦ जावद में 11 साल बाद भी नहीं भरे सांप्रदायिक दंगे के जख्म: हर मुस्लिम त्योहार पर पसरा रहता है सन्नाटा, बेबस नजर आता है प्रशासन! ✦ भाजपा नेता सोमानी ने कहा राजनेतिक देषता के चलते दुकानो पर लगे टीन शेड तौड़े, वापिस लगाने की मांग, पढ़े पूरी खबर। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ कु. वंशिका तोमर ने बढ़ाया नीमच का मान, 12वीं में 91.8% अंक हासिल कर रचा सफलता का नया आयाम। ✦ नगर में गौ सेवा दल ने शुरू की पेयजल वाहन सेवा, अब प्यासी नहीं रहेंगे मवेशी ✦ सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, जावद में वाहन ने मारी थी टक्कर,नीमच जिला अस्पताल में तोड़ा दम,पढ़े पूरी खबर। ✦ जावद में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी,समय सुबह 6 से 10 बजे तक, मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ✦ जावद में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी: समय सुबह 6 से 10 बजे तक, मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ✦ जावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच पढ़े पूरी खबर। ✦ Petrol-Diesel 30 हजार करोड़ का नुकसान, इस तारीख से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, वजह क्या? ✦ मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 6 क्विंटल 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा से भरा ट्रेक्टर जप्त पढ़े पूरी खबर। ✦ खुद AC रूम में डॉक्टर, भीषण गर्मी में पसीने से तर-बतर मरीज और स्टाफ; पटेल चिकित्सालय में अव्यवस्थाओं का बोलबाला पढ़े पूरी खबर। ✦ जावद में 11 साल बाद भी नहीं भरे सांप्रदायिक दंगे के जख्म: हर मुस्लिम त्योहार पर पसरा रहता है सन्नाटा, बेबस नजर आता है प्रशासन! ✦ भाजपा नेता सोमानी ने कहा राजनेतिक देषता के चलते दुकानो पर लगे टीन शेड तौड़े, वापिस लगाने की मांग, पढ़े पूरी खबर। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ ब्रेकिंग जावद: "दुर्घटना नहीं, हत्या की साजिश" - रीवा कांड पर जैन समाज की मौन रैली, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन। ✦ कु. वंशिका तोमर ने बढ़ाया नीमच का मान, 12वीं में 91.8% अंक हासिल कर रचा सफलता का नया आयाम। ✦ नगर में गौ सेवा दल ने शुरू की पेयजल वाहन सेवा, अब प्यासी नहीं रहेंगे मवेशी ✦ सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, जावद में वाहन ने मारी थी टक्कर,नीमच जिला अस्पताल में तोड़ा दम,पढ़े पूरी खबर। ✦ जावद में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी,समय सुबह 6 से 10 बजे तक, मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ✦ जावद में कल सुबह 4 घंटे बिजली बंद रहेगी: समय सुबह 6 से 10 बजे तक, मेंटेनेंस के चलते आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ✦ जावद शहर में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, समोसा-कचौरी प्रतिष्ठानों व सब्जी-फल विक्रेताओं की जांच पढ़े पूरी खबर। ✦ Petrol-Diesel 30 हजार करोड़ का नुकसान, इस तारीख से पहले बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, वजह क्या? ✦ मनासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता 6 क्विंटल 01 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा से भरा ट्रेक्टर जप्त पढ़े पूरी खबर। ✦

जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है-प्रभारी मंत्री

18 Dec 2025 Local News
जिले के समग्र विकास के लिए सभी मिलकर प्रयास कर रहे है-प्रभारी मंत्री
 

नीमच । प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा,कि नीमच जिले के समग्र विकास के लिए सभी जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मिलजुलकर प्रयास कर रहे है। व्‍यापक जनजागरूकता से ही कुपोषण का निवारण संभव है। प्रदेश के विभिन्‍न जिलो में कुपोषण से मुक्ति के लिए अनेक प्रकार के नवाचार किए जा रहे है। जिसके अच्‍छे परिणाम सामने आए है। शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों को मिले, यही सरकार की मंशा है। महिलाएं समाज और परिवार में जागरूकता के लिए कार्य करें। यह बात प्रदेश की महिला एवं बाल विकास तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने गुरूवार को  टाउनहाल नीमच में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जीएसटी बचत सम्‍मेलन एवं बच्‍चों को न्‍यूट्री बास्‍केट वितरण कार्यक्रम को मुख्‍य अति‍थि के रूप में संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, नीमच विधायक श्री दिलीप सिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, न.पा.अध्‍यक्ष श्रीमती स्‍वाति चौपड़ा, जनपद अध्‍यक्ष श्रीमती शारदाबाई धनगर, जिला अध्‍यक्ष श्रीमती वंदना खण्‍डेलवाल, कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णवसहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं बडी संख्‍या में महिलाएं एवं आमजन उपस्थित थे।  प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने अपने उदबोधन में कहा, कि कुपोषण से मुक्ति‍ के लिए व्‍यापक जनजागरूकता जरूरी है। कुपोषण का अमीरी, गरीबी से कोई संबंध नहीं है। बच्‍चों को पोष्टिक आहार मिले, जिससे वे स्‍वस्‍थ्‍य रहे। इसके लिए माता और बहनों को जागरूक होना होगा। प्रभारी मंत्री ने नीमच जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों को न्‍यूट्री बास्‍केट उपलब्‍ध कराने संबंधी नवाचार की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय बताया। प्रभारी मंत्री ने बाल विवाह रोकथाम में सभी से सहभागी बनने का आव्‍हान करते हुए कहा, कि सरकार ने माता, बहनों को आत्‍मनिर्भर बनाने का काम किया है। उन्‍हें आरक्षण का लाभ देकर सत्‍ता में भागीदार भी बनाया है। उन्‍होने महिलाओं में बचत के सबसे अच्‍छे गुण की भी सराहना की।  विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कहा, कि केंद्र सरकार ने जीएसटी पर छूट प्रदान कर, हर परिवार को राहत प्रदान करने का काम किया है। आयकर व जीएसटी में राहत से आमजनों को काफी बचत हो रही है। प्रधानमंत्री जी ने हर व्‍यक्ति के जीवन में खुशियां बढ़ाने का काम किया है।                           विधायक श्री दिलीप सिह परिहार ने कहा, कि प्रधानमंत्री जी ने जीएसटी में छूट देकर आत्‍मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने का प्रयास किया है। मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने गत दो सालों में प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। स्‍वदेशी उत्‍पादों को बढावा मिला है। नीमच बदला, बदला सा नजर आ रहा है। विधायक श्री अनिरूद्ध मारू ने कहा, कि बाल विवाह कानूनी अपराध के साथ ही सामाजिक अपराध भी है। उन्‍होने बाल‍ विवाह रो‍कथाम में सभी से सहभागी बनने का आव्‍हान करते हुए कहा, कि अतिरिक्‍त समय निकालकर काम करें और आत्‍मनिर्भर बने। उन्‍होने महिलाओं से कहा, कि हाथ से बने उत्‍पादों की मांग काफी बढी है, महिलाएं घर पर हाथ से बने उत्‍पाद तैयार कर, आत्‍मनिर्भर बने।जीएसटी के सहायक आयुक्‍त श्री राजीव परिहार ने स्‍वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.राजेश पाटीदार ने किया तथा अंत में जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने आभार माना। प्रभारी मंत्री द्वारा हितलाभ वितरित कार्यक्रम में जीएसटी का सर्वाधिक लाभ प्रदान करने वाले सर्वश्री नितेश जैन, श्री सचिन जोशी एवं श्री ललीत पंवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्‍मानित किया गया। प्रभारी मंत्री द्वारा उत्‍कृष्‍ट कार्य करने पर आंगनवाडी कार्यकर्ता श्रीमती हंसा माली, श्रीमती रेखा टेलर एवं श्रीमती पूजा माली को पुरस्‍कार देकर सम्‍मानित किया। 6 पोषण मित्रों को भी सराहनीय कार्यो के लिए सम्‍मानित किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री द्वारा 50 बच्‍चों एवं उनकी माताओं को न्‍यूट्री बास्‍केट भी प्रदान की गई। पंख अभियान के तहत चड़ोली के अर्जुन रामसिह को किराना व्‍यवसाय के लिए 1.80 लाख का ऋण स्‍वीकृति पत्र एवं स्‍वरोजगार के लिए जमुनिया कलां के किशन पिता राजू भील को 14.42 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया।प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा, एसडीएम श्री संजीव साहू, श्री राजीव परिहारआदि ने प्रभारी मंत्री एवं मंचासीन अतिथियों का स्‍वागत किया।  

WhatsApp Facebook Copy Link

Related News

मप्र की यूनिवर्सिटीज में पढ़ाई भगवान भरोसे - 15 विश्वविद्यालयों में 70 फीसदी से ज्यादा टीचर्स नहीं,
जिले के सभी स्‍टाप डेमों पर तीन दिन में कड़ी शटर्स लगाना सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा
पंचायत उप निर्वाचन 2025 का निर्वाचन कार्यक्रम जारी, जिले में कुल 6 पंचायतों में रिक्‍त पदों पर होना है निर्वाचन, तारापुर व बराड़ा में सरपंच पद पर उप निर्वाचन
विशेष जागरूकता अभियान “मैं हूँ अभिमन्यु के तहत प्रतियोगिता का किया आयोजन
कलेक्‍टर ने झांझरवाड़ा में किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री एवं ई-केवायसी कार्य का लिया जायजा
कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई -76 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं
Voice Of Neemuch

हमारे बारे में

Voice Of neemuch देश की सभी बड़ी खबरें, ताज़ा अपडेट और निष्पक्ष रिपोर्ट प्रदान करता है।

Quick Links

  • होम
  • देश
  • राजनीति
  • खेल

Trending Tags

राजनीति खेल मनोरंजन बिज़नेस देश टेक्नोलॉजी

संपर्क

📞 +91 7415 585 143

✉️ help@nvoiceofneemuch.com

© 2026 Voice Of Neemuch
Developed by GT Time Software Solution