नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने प्रशासनिक कारणों से 3 मार्च 2026 को होने वाली कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं को रीशेड्यूल किया है। सीबीएसई के अनुसार, 10 और कक्षा 12 के जिन विषयों की परीक्षाएं पहले 03 मार्च 2026 को होने वाली थीं, उन्हें प्रशासनिक कारणों से रीशेड्यूल किया गया है। सीबीएसई क्लास 10 परीक्षा 2026 की संशोधित तारीख 11 मार्च है, जबकि क्लास 12 के लिए रीशेड्यूल परीक्षा की तारीख 10 अप्रैल है। सीबीएसई के संशोधित शेड्यूल के अनुसार, सीबीएसई क्लास 10 की क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं के पेपर तिब्बती, भोटी, भूटिया, बोडो, तांगखुल, मिज़ो, कश्मीरी, जर्मन, जापानी, स्पेनिश, और बहासा मेलायु, एकेडमिक इलेक्टिव्स, एलिमेंट्स ऑफ़ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा 11 मार्च को होगी, जबकि क्लास 12 का लीगल स्टडीज का पेपर 10 अप्रैल को होगा। पहली बार, सीबीएसई क्लास 10 की परीक्षाएं अगले साल 17 फरवरी से 15 जुलाई 2026 तक दो चरणों में होंगी। क्लास 12 की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होने वाली हैं। सीबीएसई10वीं चरण एक डेट शीट 2026 17 फरवरी को मैथ्स स्टैंडर्ड, बेसिक 18 फरवरी को रिटेल, सिक्योरिटी, ऑटोमोटिव, इंट्रोडक्शन टू फिन मार्केट्स, इंट्रोडक्शन टू टूरिज्म, एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन, फ्रंट ऑफिस ऑपरेशंस, बैंकिंग एंड इंश्योरेंस, हेल्थ केयर, अपैरल, मल्टी-मीडिया, डेटा साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर, फाउंडेशन स्किल फॉर साइंसेज, डिजाइन थिंकिंग एंड इनोवेशन। 20 फरवरी- ब्यूटी एंड वेलनेस, मार्केटिंग एंड सेल्स, मल्टी स्किल फाउंडेशन कोर्स, फिजिकल एक्टिविटी ट्रेनर 21 फरवरी को इंग्लिश (कम्युनिकेटिव), इंग्लिश (भाषा और साहित्य), 23 फरवरी को फ्रेंच, 24 फरवरी को उर्दू कोर्स- ए, पंजाबी, बंगाली, तमिल, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, तेलुगु- तेलंगाना 25 फरवरी को विज्ञान, 26 फरवरी को गृह विज्ञान 27 फरवरी को कंप्यूटर एप्लीकेशन, सूचना प्रौद्योगिकी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, संस्कृत, राय, गुरुंग, तमांग, शेरपा, उर्दू 2 मार्च को हिंदी, 5 मार्च को पेंटिंग, 6 मार्च को सिंधी, मलयालम, उड़िया, असमिया, कन्नड़, कोकबोरोक, 7 मार्च को सामाजिक विज्ञान, 9 मार्च को तेलुगु, अरबी, रूसी, फारसी, नेपाली, लिम्बू, लेपचा, कर्नाटक संगीत, हिंदुस्तानी संगीत, थाई, 11 मार्च को तिब्बती, जर्मन, नेशनल कैडेट कोर, भोटी, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, भासा मेलायु, एलिमेंट्स ऑफ बिजनेस, एलिमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी। सीबीएसई 12वीं परीक्षा तिथियां 2026 सीबीएसई 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल तक होगी। सीबीएसई कक्षा 12 परीक्षा 2026 दो शिफ्ट में आयोजित होने वाली है सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। 20 फरवरी को फिजिक्स, 21 फरवरी को बिजनेस स्टडीज, एडमिनिस्ट्रेशन, 23 फरवरी को मनोविज्ञान, 26 फरवरी को भूगोल, 28 फरवरी को रसायन विज्ञान, 9 मार्च को गणित, एप्लाइड गणित, 12 मार्च को इंग्लिश कोर, इलेक्टिव, 14 मार्च को गृह विज्ञान, 16 मार्च को हिंदी इलेक्टिव, कोर, 18 मार्च को अर्थशास्त्र, 20 मार्च को मार्केटिंग, 23 मार्च को राजनीति विज्ञान, 27 मार्च को जीव विज्ञान, 28 मार्च को अकाउंटेंसी, 30 मार्च को इतिहास, 4 अप्रैल को समाजशास्त्र ,10 अप्रैल को लीगल स्टडीज का पेपर होगा।