सीतामऊ - "मध्यप्रदेश शासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा HVP अभियान अंतर्गत बालिकाओं को टीकाकरण लगाने का अभियान चल रहा है सीतामऊ नगर परिषद सभापति विवेक सोनगरा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीतामऊ का मौके स्थल पर औचक निरीक्षण किया एवं ब्लॉक स्वास्थ्य विभाग अधिकारी वीके सुरा से HVP टीकाकरण अभियान की जानकारी ली जिसमें सीतामऊ ब्लाक में अभियान प्रारंभ से 1300 से अधिक बालिकाओं को टीकाकरण किया जा चुका है निरंतर स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्य कर रही है प्रतिदिन डाटा कंप्यूटर पर ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है, एवं सीतामऊ स्वास्थ्य विभाग सामुदायिक केंद्र की गतिविधियों जानकारी एवं जनहित स्वास्थ्य जागरूकता अभियान संदर्भ में चर्चा करी, इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ब्लॉक अधिकारी वीके सुरा,स्वास्थ्य विभाग अधिकारी कर्मचारीगण, टीकाकरण अभियान गौरव चोरड़िया, रीना परिहार टीकाकरण टीम, केंद्र पर आए अभिभावक एवं बालिकाएं छात्राएं, जन अभियान परिषद नगर टीम सदस्यगण उपस्थित रहे, सीतामऊ नगर परिषद सभापति, जन अभियान परिषद के नगर अध्यक्ष विवेक सोनगरा द्वारा सभी से आग्रह किया गया सीतामऊ नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के समस्त शासकीय एवं अशासकीय विद्यालय की छात्राओं अपने नजदीकी सीतामऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अन्य (सरकारी अस्पताल) में पहुंच कर 14 से 15 वर्ष उम्र की बालिकाएं HVP टीकाकरण अवश्य लगाए एवं नागरिकगण भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूकर रहे एवं अपने परिवार की बालिकाओं को टीकाकरण हेतु जागरूक कर टीकाकरण केंद्रों तक अवश्य लाएं, मध्यप्रदेश शासन एवं प्रशासन एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के सदस्य लगातार जनसमुदाय के बीच रहकर नागरिकों एवं मध्यप्रदेश शासन के जनहित अभियान को लेकर जनहित में जागरूकता फैलाकर सहयोग हेतु सदैव आपके साथ तत्पर है यह HVP टीकाकरण लगवाना 14 से 15 वर्ष उम्र की बालिकाओं छात्रों के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक है कई प्रकार की बीमारियों के संक्रमण की रोक थाप में महत्वपूर्ण है।*