भोपाल । देश में आगामी वर्ष में होन वाली जनगणन एवं प्रदेश की प्रशासनिक सीमाओं को 31 दिसम्बर बुधवार को फ्रीज करने के पहले राज्य सरकार ने जनगणना के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। अगले साल होने वाली जनगणना के लिए गृह विभाग ने जनगणना अधिकारियों की नियुक्ति कर उन्हें जनगणना के अधिकार दिए हैं। संभागायुक्त को संभागीय जनगणना अधिकारी और कलेक्टर को जिले का प्रमुख जनगणना अधिकारी घोषित किया गया है। इसके अलावा कलेक्टर द्वारा तय किया गया अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर स्तर का अधिकारी जिला जनगणना अधिकारी होगा। गृह विभाग द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि जनगणना अधिनियम 1948 की धारा 11 के अनुसार कोई भी जनगणना अधिकारी या ऐसा व्यक्ति जो जनगणना के कार्य में सहायता के लिए अधिकृत किया गया है और उसके द्वारा यह काम करने से मना किया जाता है या उसके द्वारा कोई बाधा पैदा की जाती है या जनगणना के काम में रुकावट की स्थिति लाई जाती है तो ऐसे व्यक्ति पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया जा सकेगा। साथ ही दोष सिद्ध होने पर ऐसे व्यक्ति को तीन साल की सजा से दंडित भी किया जा सकेगा। गृह विभाग ने जनगणना के लिए तैनात किए जाने वाले प्रगणकों के अलावा अलग-अलग क्षेत्रों के लिए 13 अधिकारियों को जनगणना संबंधी दायित्व सौंपे हैं और उसका पालन करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिन अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं वे अपने पदस्थापना क्षेत्र में जनगणना संबंधी दायित्व के लिए जि मेदार होंगे।

इन अधिकारियों को सौंपे गए जनगणना के दायित्व संभागायुक्त-संभागीय जनगणना अधिकारी कलेक्टर -प्रमुख जनगणना अधिकारी कलेक्टर द्वारा नामांकित अपर कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर या डिप्टी कलेक्टर- जिला जनगणना अधिकारी जिला योजना अधिकारी या जिला सां ियकी अधिकारी-अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व-अनुविभागीय जनगणना अधिकारी तहसीलदार- चार्ज जनगणना अधिकारी अतिरिक्त तहसीलदार या नायब तहसीलदार-अतिरिक्त चार्ज जनगणना अधिकारी प्रशासक या आयुक्त नगर निगम- प्रमुख जनगणना अधिकारी आयुक्त या प्रशासक नगर निगम द्वारा नामांकित अपर आयुक्त, उपायुक्त, अन्य वरिष्ठ अधिकारी -नगर जनगणना अधिकारी नगर निगम के जोनल अधिकारी-जोनल चार्ज जनगणना अधिकारी नगर पालिका और नगर परिषद के मुख्य नगरपालिका अधिकारी या मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य प्रशासक अधिकारी- चार्ज जनगणना अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी कैंटोनमेंट बोर्ड-चार्ज जनगणना अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी विशेष क्षेत्र- विशेष क्षेत्र चार्ज जनगणना अधिकारी

31 दिसम्बर को फ्रीज होना है प्रशासनिक सीमा अगामी साल में होने वाली जनगणना के लिए प्रदेश के प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज करने का काम 31 दिसम्बर बुधवार को किया जाएगा। राज्य शासन द्वारा इसकी जानकारी लिखित तौर पर जनगणना निदेशालय भोपाल और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी जाएगी और बताया जाएगा कि वर्तमान में प्रदेश में जिलों, थानों, जनपदों, तहसीलों, राजस्व अनुविभागों और अन्य प्रशासनिक क्षेत्रों की सीमा 31 दिसम्बर की स्थिति में कहां और कैसी है। इसके बाद जब तक जनगणना का काम पूरा नहीं हो जाएगा तब तक प्रशासनिक सीमाओं में कोई भी बदलाव राज्य सरकार नहीं कर सकेगी।