मासिक वेतन से जूझ रहे हे नगर परिषद के कर्मचारी,परिवार का पालन पोषण के लिए लोगो से लेना पड़ रहा हे उधार पढ़े पूरी खबर…
Posted on
Spread the love
रिपोर्ट राहुल सिसोदिया
नहीं हो रही सुनवाई,किसी कर्मचारी का 2 माह तो किस को 4 माह नये कर्मचारियों 6 माह से नहीं मिल रहा वेतन।
जावद। जावद नगर परिषद के कर्मचारियों को पिछले कुछ माह से वेतन नहीं मिलने पर 6/3/2025 को कलेक्टर महोदय हिमांशु चंद्र को ज्ञापन देने हेतु समस्त कर्मचारी जल प्रदाय, सामान्य प्रशासन, राजस्व विभाग, सफाई विभाग एवं अन्य विभागीय द्वारा कर्मचारी ज्ञापन देने हेतु अवकाश रहेगा।वह नगर परिषद के कार्य बंद रहेगे।
नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रहलाद बंजारा ने बताया कि कर्मचारियों को वेतन पिछले 3 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा हे। वहीं अंशकालीन देनिक वेतन भोगी को पिछले 6 माह से वेतन नहीं दिया गया। जिसे उन्हें घर का लालन पोषण करने में बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।नगर परिषद के कर्मचारी बहुत परेशान हो रहे हैं। यहां तक की दैनिक जीवन की व्यवस्था करने में भी नगर परिषद के कर्मचारियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। किसी को बच्चों की स्कूल की फीस जमा करनी है।तो किसी को लोन की किस्त जमा करनी है। यहां तक की कुछ कर्मचारियों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है। कि उन्हें दो वक्त की रोटी के लिए भी लोगों से उधार लेकर काम चलाना पड़ रहा है। इसी को देखते हुए समस्त कर्मचारियों में 6/3/25 को कलेक्टर महोदय हिमांशु चंद्र को ज्ञापन देने हेतु समस्त कर्मचारी जल प्रदाय, सामान्य प्रशासन, राजस्व विभाग, सफाई विभाग एवं अन्य विभागीय द्वारा कर्मचारी मौजूद रहेंगे।
इसे पहले भी ऐसा मामला आया था सामने।
इसे पहले भी ऐसा मामला सामने आया था। जिस में पिछले दो वर्षों से नगर परिषद में कर्मचारियों को दी जाने वाली वेतन समय पर नही दिया जा रहा है। 10 तारीख को मिलने वाला वेतन 20 तारीख से बढ़ कर 25 तक पहुंच गया। जहां मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा दिए गए थे कि दिपावली के पावन पर्व पर सभी कर्मचारियों को वेतन समय पर देने का आदेश दिया गया था। जिससे कर्मचारी सबसे बडा 5 दिवसीय त्यौहार को अपने परिवार के संग मना सके। हिंदू धर्म में सबसे बड़ा त्यौहार दीपावली को माना जाता है परंतु नगर परिषद द्वारा कर्मचारियों को वेतन के नाम पर मात्र पांच हजार रूपये ही दिए गये, सभी कर्मचारी त्यौहार बनाए तो केसे बनाए। एक गरीब परिवार मात्र पांच हजार रूपये में अपना पालन पोषण कैसे करें कैसे बनाएगा सबसे बडा त्यौहार, वर्तमान में नगर परिषद के मन माने रवैया के कारण नगर परिषद के कर्मचारी बहुत परेशान हो रहे हैं जिस की खबर पत्रकार द्वारा प्राथमिकता से आवाज उठाई थी। जिस का असर भी देखने को मिला था। साथ सभी कर्मचारी को वेतन भी दिया गया था।
पूर्व में भी दिया गया था,आवेदन नहीं हुए सुनवाई।
नगर परिषद कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रहलाद बंजारा वह साथीगण ने 28/3/25 को लिखित में मांग की थी।
1. समय पर कर्मचारियों को वेतन दिया जाये।
2. कर्मचारीयो को शासन के नियमानुसार दिनांक 1 से 5 तारीख तक वेतन का भुगतान किया जाये।
3. ) NPF की ID बनाई जाये वह खाते खोले जाने।
4. बकाया PF समय पर जमा करवाया जावे ।
5. समस्त कर्मचारियों को ड्रेस कोड अनुसार वर्दी सफाई कीट दिया जाये।
6. महीना पूरा होने पर मास्टर जारी किया जावे ताकी कर्मचारियों को भुगतान हो सके।
7. देनिक वेतन भोगी को सामान वेतन दिया जाये।
जिस में अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुआ।
इन का कहना है।
पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल
सवाल। नगर परिषद के कर्मचारियों को वेतन समय पर क्यों नहीं मिल रहा है आखिर क्या कारण है।
जवाब। सभी कर्मचारियों का वेतन दिया जाता हे। चुंगी कर में कटौती के कारण वेतन लेट हो जाता है।
सवाल। नगर परिषद में नवनी निर्माण के लिए पैसा है पर कर्मचारियों को वेतन देने के लिए क्यों नहीं।
जवाब। निर्माण का पैसा निर्माण में ही लगा सकते हैं।विकास के लिए आया पैसा विकास में ही खर्च होता है।
सवाल। क्या कर्मचारियों के वेतन में सुधार होगा।
जवाब। कर्मचारियों को दिए गए कार्य में आनाकानी की जाती है। कर वसूलने के कार्य में आना कानी की जाती हे।फिर भी संभवतः इसमें जो सुधार होगा हम करेंगे।
नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली
नगर परिषद सीएमओ जगजीवन दास से जब सवाल पूछे गए तो उन्होंने सवाल का जवाब देने से मना कर दिया गया।कहा कि अनुविभागीय अधिकारी वह नगर परिषद अध्यक्ष से चर्चा करें।