राहुल सिसोदिया की रिपोर्ट
नीमच- नीमच में स्थित कनावटी जेल मे रक्षा बंधन के त्योहार पर बहनों ने बांधी अपने भाइयों को राखी । रक्षाबंधन के त्योहार पर जेल अधीक्षक व्हाय, के मांझी द्वारा एक विशेष व्यवस्था बनाई गई। जिसमें बहने अपने भाइयों को राखी बांध सके। तस्वीरों में देखा जा सकता है किस प्रकार व्हाय, के मांझी अधीक्षक द्वारा ऐसी व्यवस्था बनाई गई। ताकि की बहनो को अपने भाइयों को राखी बांध सके। रक्षाबंधन के त्योहार पर मुलाकात का समय को बढ़ाकर प्रातः 8:00 बजे से 3:30 बजे तक कर दिया गया जिसमें बाहर से आए हुई बहने ( परिवार) अपने भाइयों (जेल कैदियों)से मिल सके।
