बिहार चुनाव में एकतरफा जीत- जावद में भाजपा नेताओं ने मनाया जश्न, दी बधाई
Posted on
Spread the love
जावद। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा एनडीए गठबंधन को 200 से अधिक सीटे जीतकर प्रचंड बहुमत मिलकर इतिहास रचने पर जावद बस स्टैंड यात्री प्रतीक्षालय के पास भाजपा नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में भारत माता की जय, जय जय सियाराम, चप्पा चप्पा भाजपा, यह तो झांकी है अब प्रश्चिम बंगाल की बारी है जैसे गगनभेदी नारों के साथ जश्न मनाकर एक दूसरे को बधाई, शुभकामनाए देकर मुंह मिठा किया। भाजपा नेता नारायण सोमानी ने कहा बिहार चुनाव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एनडीए गठबंधन के नितेश कुमार सहित स्टार प्रचारकों ने ताबडतौड आमसभा, रैली, रोड शो, प्रचार करके माहौल अपने पक्ष में किया वही माहौल वोट में परिवर्तन होकर 200 से अधिक सीटें प्राप्त करके एक तरफा जीत मिली। साथ ही हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा यह तो झांकी है, अभी प्रश्चिम बंगाल बाकी है। जश्न के दौरान भाजपा नेता नारायण सोमानी, अर्जुन चंदेल, अर्जुन ग्वाला (चाट वाला), शुभम सांवलिया, अर्जुन ग्वाला, पप्पु सोनी, दशरथ हिरालाल राठौर, अंकुर बीकानेरिया, हिरालाल जटिया, मोहित जाटव, अनिल रघुवंशी, वंश सिसोदिया, मोहित प्रजापत, ललीत धाकड सहित आसपास क्षेत्र एवं नगरवासी मौजूद थे। आपको बतादे कि भाजपा के कदावर नेता नारायण सोमानी ने पहले ही सौशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुपो में भविष्यवाणी की थी करने वाला नारायण, कराने वाला नारायण की तर्ज पर बिहार चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेंगी साथ ही एनडीए की सरकार बनेगी वही भविष्यवाणी आज सही साबित हुई।