मानवता की सेवा-वानरराज बंदर के बच्चें को पहना दी बालक की ड्रेस, बोटल से पिलाया दूध पढ़े पूरी खबर
Posted on
Spread the love
जावद । जिला प्रेस क्लब तहसील अध्यक्ष नारायण सोमानी ने बताया है कि जावद एक सनातन, धर्म की नगरी है यहां मानवता की सेवा को सबसे बडी सेवा माना जाता है और दया, भाव, पुण्य के काम होते हैं। शुक्रवार को सायंकाल वार्ड नंबर 13 बिचली गली में एक वानरराज बंदर अपने छोटे बच्चें को छोडकर चला गया या बंदर का छोटा बच्चा उछलकुद करते हुए महादेव मंदिर पर आ गया। वही जब बिचली गली निवासी सोनू चतुर्वेदी की नजर वानर राज बंदर के बच्चें पर पडी तो कुत्तो व जानवरों से बचाने हेतु उठाकर अपने घर ले आई फिर मौहल्लेवासी एकत्रित हो गए। बच्चों के पिलाने वाली दूध की बोतल में दूध भरकर बच्चें को पियाया, पानी पिलाया साथ ही बिस्कीट खिलाकर पुण्य का कार्य किया। गौभक्त नारायण सोमानी को गोपाल उपाध्याय (पेंटर) ने बताया है कि मोनिका चतुर्वेदी, सोनू चतुर्वेदी ने ठंड के मौसम को देखते हुए बंदर के बच्चें को बालक की छोटी ड्रेस पहना दी जिससे वह अब बालक जैसा लग रहा है। सुचना मिलते ही अध्यक्ष नारायण सोमानी ने तत्काल वन विभाग डीप्टी रेंजर चंपालाल गायरी को फोन पर अवगत कराया। डीप्टी रेंजर चंपालाल गायरी ने कहा जहा से बंदर का बच्चा मिला है उसके उपर की छत पर रात के समय बच्चा को रख देना बंदर आएगा और ले जाएगा। सुबह तक नहीं ले जाए तो दोपहर को हम आएंगे और लेते जाएंगे जंगल में सुरक्षित बच्चें को छोड देंगे। सनातन प्रेमी एवं अध्यक्ष नारायण सोमानी एवं बिचली गली निवासियों का प्रेस क्लब उपाध्यक्ष संदीप बाफना, हरीश पुरी गोस्वामी, अरविंद गोस्वामी, धर्मेंद्र गोस्वामी, अंकुर बीकानेरिया, तुषार राठी ने आभार माना।