वक्फ संसोधन के बाद अवैध कब्जेधारियों पर अंकुश लगेगा बोले वक्फ के पदाधिकारीगण
नीमच जिले में स्थित वक्फ बोर्ड की करोड़ों की संपत्ति का भौतिक सत्यापन जल्द शुरू होगा। यह सत्यापन जिला वक्फ कमेटी द्वारा किया जाएगा ओर भौतिक सत्यापन के बाद स्थानीय प्रबंध समितियों का गठन भी होगा दरअसल, वक्फ संशोधन बिल पास होने के बाद अब नीमच जिले में वक्फ की संपत्तियों पर कहां और किसने कब्जा कर रखा है इसकी तस्वीर साफ होगी। संशोधन बिल के अनुसार छह महीने के भीतर वक्फ संपत्ति को सेंट्रल डेटा बेस पर रजिस्टर्ड करना अनिवार्य होगा। ऐसे में जिला वक्फ कमेटी हरकत में आ गई है। हालांकि वक्फ कमेटी नीमच जिला के द्वारा शासन के राजपत्र में दर्ज संपत्ति की सूची के अनुसार ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में वक्फ की संपत्तियों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। इस सत्यापन के दौरान यह भी देखा जाएगा कि वक्फ की संपत्ति पर किसी का एकाधिकार तो नहीं है। भौतिक सत्यापन के बाद जिला कमेटी द्वारा वक्फ की संपत्तियों को कब्जे से मुक्त कराया जाएगा। वही वक्फ नीमच जिला कमेटी के अनुसार जमीनों का सीमांकन कराने के बाद इनसे होने वाली आय से गरीबों को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी। गौरतलब है कि वक्फ संशोधन अधिनियम, 2013 में पारित किया गया था। इस अधिनियम का उद्देश्य वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन और नियंत्रण को बेहतर बनाना है। अधिनियम वक्फ बोर्ड को वक्फ संपत्तियों पर अवैध कब्जे को हटाने और इन संपत्तियों का उपयोग मुस्लिम समुदाय के लाभ के लिए करने के लिए अधिक अधिकार देता है।
मामले में वक्फ संशोधन अधिनियम के लागू होने के बाद अब वक्फ कमेटी जिला अध्यक्ष फिरोज पठान ने मप्र बोर्ड की भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि नीमच जिले में कई लोगों की पहचान की है, जिन्होंने वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। इन सभी को जल्द ही अब नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस में उनसे संपत्ति खाली करने या कानूनी किराएदार बनने के लिए कहा जाएगा। ऐसा न करने पर नए कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। वही बोर्ड सरकार और प्रशासन से कब्जे हटाने में मदद मांगेगा।
वक्फ कमेटी जिला सचिव सादिक हुसैन ने बताया की जिला वक्फ कमेटी द्वारा शीघ्र ही वक्फ की संपतियों का भौतिक सत्यापन कर सीमांकन भी कराया जाएगा। जहां- जहां भी कब्जे हैं, उन्हें मुक्त कराया जाएगा।
वक्फ तहसील जावद निगरानी कमेटी अध्यक्ष जाहिद कुंडलावाला ने कहा कि वक्फ एक्ट में संशोधन के बाद प्रदेशभर में वक्फ संपत्तियों की सालाना आय 2 करोड़ से बढ़कर 200 करोड़। देशभर में यह 12 हजार करोड़ तक पहुंचने का अनुमान है। इस बढ़ी हुई आय का सीधा लाभ गरीब और पिछड़े मुसलमानों को मिलेगा। जहा भी सम्पतियों पर अवैध कब्जे कर रखे लेकिन अब जल्द ही जिला और तहसील में वक्फ की सम्पतियों पर अवैध कब्जे प्रशासन की सहायता से हटाए जाएगे।
