जैन मुनियों के साथ विहार के अर्न्तगत ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर पर विश्राम के दौरान मारपीट करने वाले बाल अपचारी सहित 06 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस थाना सिंगोली की कार्यवाही पढ़े पूरी खबर…

Spread the love

राहुल सिसोदिया

दिनांक 13.04.2025 को विहार के अर्न्तगत ग्राम कछाला स्थित हनुमान मंदिर मे विश्राम के दौरान जैन मुनियों के साथ की गई थी मारपीट।जैन मुनियों के साथ हुई दुखदः घटना को तत्काल पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान में लिया।  एसडीओपी जावद एवं थाना प्रभारी सिंगोली के नेतृत्व में किया पुलिस टीमों का गठन। पुलिस टीमों द्वारा देर रात्रि कड़ी मेहनत कर दबिषें दी जाकर आरोपियों को किया गिरफ्तार। जैन मुनियों के साथ मारपीट करने वाले 06 आरोपियों (01 बाल अपचारी सहित)  गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक  अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं एस डी ओ पी निकिता सिंह जावद के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सिंगोली श्री बी.एल.भांभर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा  जैन मुनियों के साथ मारपीट करने वाले 06 आरोपियों (01 बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार किया गया।

फरियादी पवन पिता भगवानलाल मेहता निवासी अहिंसा पथ सिंगोली ने एक लेखी आवेदन पत्र जिसमे जैन संतो के साथ 05-06 लोगो द्वारा पैसा आदि मांग करने व मारपीट करने के संबंध मे पेश किया था जिस पर से थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 65/25 धारा 115 (2),119 (1), 191 (2).3 (5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना प्रकरण में तत्काल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा श्रीमान एसडीओपी निकिता सिंह एवं निरीक्षक बी.एल.भांभर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जाकर आरोपियों की गिरफ्तारी एवं सख्त कार्यवाही के निर्देष दिये गयें। पुलिस टीमों द्वारा प्रकरण में आरोपीगण 01 गणपत पिता राजू नायक, 02 गोपाल पिता भगवान जाति भोई, 03 कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भाई, 04 राजू पिता भगवान भाई, निवासीयान भोई का खेडा चित्तोडगढ राज० 05 बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तोडगढ राज0 06 बाल अपचारी को देर रात्रि में की कडी मेहनत व त्वरीत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है। जिनको  न्यायालय पेश किया जायेगा।

गिरफ्तार आरोपी – 1. गणपत पिता राजू नायक निवासी भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान

2. गोपाल पिता भगवान जाति भोई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान

3. कन्हैयालाल पिता बंशीलाल भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान

4. राजू पिता भगवान भाई भोई का खेडा चित्तोडगढ राजस्थान

5. बाबू शर्मा पिता मोहन शर्मा निवासी धनेत टोकरिया जिला चित्तोडगढ राजस्थान

06. बाल अपचारी

सराहनीय कार्य -उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी श्री बी०एल० भाभर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका

रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *