वक्फ तहसील निगरानी कमेटी ने शहर काजी से कब्रिस्तान के मामले में की चर्चा क्या कहा शहर काजी ने, पढ़े पूरी खबर…

Spread the love

 

जावद :: नगर में स्थानीय अठाना दरवाजा बाहर धनेरिया जाने वाले मार्ग की स्थित ईदगाह कब्रिस्तान के रास्ते पर एक लोहे का दरवाजा ओर उसके अंदर एक गुमती हुई चकरी लगाकर गेट पर ताला लगाने ओर उसका विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा मंगलवार को जनसुनवाई में एसडीएम के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत कर ताला हटाने की मांग की गई थी वही बाद इसके गुरुवार को ईदगाह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के द्वारा मुख्य दरवाजे पर लगाए गए ताले को अज्ञात द्वारा तोड़े जाने के मामले एक शिकायतकर्ता आवेदन पुलिस थाने में कार्रवाई को लेकर दिया गया था परंतु पूरा मामला आपसी की बात एसडीएम प्रीति संघवी नाहर के द्वारा कही गई थी। वही अब इस मामले में वक्फ तहसील जावद निगरानी कमेटी के पदाधिकारी ने शुक्रवार को जावद शहर काजी सैयद आदिल रजा साहब से बात उक्त मामले में चर्चा की गई।

वक्फ तहसील जावद निगरानी कमेटी अध्यक्ष जाहिद कुंडलावाला ने बताया की जावद के ईदगाह और कब्रिस्तान में आवाजाही करने के लिए पुलिया के पास एक लोहे का दरवाजा लगाकर उसके अंदर एक घूमती हुई चकरी जिससे एक आदमी अंदर से व्यक्ति आवाजाही कर सकते हैं परंतु बीते दिनों उक्त मामले में देखने में आया है कि ईदगाह कब्रिस्तान की देखरेख करने वाले लोगों ने लोहे के दरवाजे पर ताला लगा दिया था बाद इसके कुछ मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा इसकी शिकायत अधिकारियों से कर ताला हटाने की मांग की गई थी वहीं इसके बाद किसी अज्ञात द्वारा गेट पर लगाया गया ताले को तोड़ दिया गया इसको लेकर ईदगाह और कब्रिस्तान की देखरेख कर रहे लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में आवेदन देकर की गई थी परंतु पूरा मामला आपसी होना सामने आया है इसलिए वक्फ तहसील जावद निगरानी कमेटी के पदाधिकारी ने इस मामले को लेकर जावद शहर काजी सैयद आदिल रजा साहब से फोन पर चर्चा की, चर्चा के दौरान उन्हें बताया गया है कि मध्य प्रदेश वक्फ बोर्ड भोपाल के द्वारा जावद तहसील में वक्फ संपत्तियां को लेकर जारी हुए पत्र में एक पत्र ईदगाह कब्रिस्तान का भी आया था जो जावद शहर काजी साहब को देकर अब तक ईदगाह और कब्रिस्तान का लेखा-जोखा मांगा गया था जिस पर उनके द्वारा लिखित में जवाब देते हुए उस पत्र में यह दर्शाया गया था कि ईदगाह कब्रिस्तान की देखरेख करने के में कोई वक्फ कमेटी सदर नही है क्योंकि की ईदगाह में कोई भी वक्फ कमेटी नही बनी है उक्त ईदगाह की देखभाल जावद शहर के शहर काजी जनाब सैयद आदिल रजा व उनके साथी द्वारा ही की जाती है लेकिन वक्फ निगरानी तहसील कमेटी को ज्ञात हुआ है कि ईदगाह कब्रिस्तान में कमेटी की जानकारी मिली है और इस मामले में जावद शहर काजी सैयद आदिल रजा साहब से फोन पर चर्चा हुई है जिस पर चर्चा कर निर्णयानुसार क़ोम का मसला है, आपस में बैठकर चर्चा विमर्श की जाएगी इसके लिए आगामी दिनों में एक बैठक भी रखी जाएगी और उसमें आपसी बातचीत कर इस मामले को सुलझाया जाएगा।

वही वक्फ निगरानी कमेटी जावद तहसील अध्यक्ष जाहिद कुंडलवाला ने आगे बताया कि हमने मध्य प्रदेश बोर्ड में सभी वक्फ संपत्तियों का ब्युरा गजट में 1 सितम्बर 1989 नोटिफिकेशन में दर्ज जावद ईदगाह कब्रस्तान भूमि भी वक़्फ़ में दर्ज है। हमने उक्त मामले को लेकर जहां पर लोहे का दरवाजा लगाया गया उसको भी देखा ओर गेट का दरवाजा बिना ताले के बंद रहेगा। यह बात जावद शहर काजी साहब से भी फोन पर चर्चा के दौरान कही गई। वही आम मुस्लिम समाजजन से अपील की। कि जो भी लोग ईदगाह कब्रस्तान में आवाजाही करे वह इस बात का ध्यान रखे की दरवाजा को खुला नही छोड़े उसे बंद ही रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *