बरखेड़ा कमलिया के उपचुनाव में 115 मतों से विजय हुए सोनू नागदा,बटकेश्वर महादेव मंदिर पर प्रेस क्लब समिति ने किया सम्मान पढ़े पूरी खबर…

Spread the love

लम्बे समय के बाद बरखेड़ा कमलिया के उपचुनाव के परिणाम हुए घोषित।

 

 हाई कोर्ट के आदेश के बाद हुई मतगणना।

जावद :–जावद में शुक्रवार को नीमच रोड स्थित शासकीय महात्मा गांधी महाविद्यालय परिसर में जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली बरखेडा कामलिया पंचायत उपचुनाव की रुकी हुई मतगणना को पूरी करने के आदेश पर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर सम्बन्धित अधिकारीयों व कर्मचारियों ओर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना कराई गई। बाद इसके परिणामों की घोषणा होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार मयूरी जोक ने विजेता प्रत्याशी को निर्वाचन के प्रमाण पत्र सौपा। निर्वाचित प्रत्याशी के मतगणना केंद्र से बाहर निकलने पर समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर ढोल ढमाको से उनका स्वागत किया। साथ ही में प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी ने सरपंच सोनू नागदा को साफा बांधकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर, मिठाई खिलाकर स्वागत सम्मान करके बधाई दी।इस मौके पर समाजसेवी सुधीर अग्रवाल, संदीप बाफना, नीमच जिला प्रेस क्लब कोषाध्यक्ष श्याम सारडा, प्रेस क्लब संरक्षक नारायण सोमानी, सचिव राहुल सिसोदिया, उमाशंकर नागदा, मनीष चौबे, कमल नागदा, बबली नागदा सहित नगरवासी एवं बरखेडा कामलिया, मोरका, महेश पुरिया, सेगवा सहित पंचायत के महिला, पुरूष मौजूद थे। वही बरखेडा कामलिया पंचायत उपचुनाव में प्रत्याशियों में देवीलाल धाकड़, सोनू नागदा, राधाकिशन अहीर होकर जिस मे से कुल 1807 मतों में से 22 नोटा मत पाए गए है। विजयी प्रत्याशी सोनू उमाशंकर नागदा को 811 तथा उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी देवीलाल धाकड़ को 696 वोट मिले। इसके अलावा राधाकिशन देवीलाल अहीर को 278 मत मिले हैं।

बतादें की, पिछले वर्ष 2024 में 12 नवंबर को उस समय रहे नीमच जिला पंचायत सीईओ अरविंद डामोर के द्वारा जारी किए गए आदेश अनुसार म.प्र. पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 40 के तहत जावद जनपद पंचायत अंतर्गत में ग्राम पंचायत बरखेड़ा कामलियाके सरपंच नरेश पाटीदार को पंचायत के मोरका गांव में शासकीय जमीन को खुर्दबुर्द कर उसको बेचने के मामले में पद से हटाया गया था। बाद इसके पंचायत के रिक्त सरपंच पद को लेकर उपचुनाव सम्पन्न कराए जाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके तहत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश पर जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा पिछले 2024 वर्ष 9 दिसंबर को उपचुनाव तहत मतदान की प्रक्रिया संपन्न की गई थी परंतु उपचुनाव के मतदान प्रक्रिया के बाद नरेश पाटीदार ने हाईकोर्ट से मतगणना पर रोक का आदेश मिलने पर मतगणना पर रोक लग गई थी तत्पश्चात सुनवाई बाद हाईकोर्ट ने मतगणना कराने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *