जावद । बसंत पंचमी के पावन पर्व पर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले के नेतृत्व में रविवार को नगर परिषद के समीप बाल मंदिर परिसर पर जावद प्रेस क्लब के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का सम्मान समारोह आयोजित किया। सर्वप्रथम वाल्मीकि समाज के आराध्य देव भगवान श्री वाल्मीकिजी की तस्वीर पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ हुआ। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारीयों ने जावद प्रेस क्लब के संरक्षक नारायण सोमानी, अध्यक्ष ओमप्रकाश कसेरा, सचिव राहुल सिसोदिया, प्रवक्ता विजयसिंह चौहान, कार्यकारिणी सदस्य राजेश (बंटी) बैरागी, मेहमुद हुसैन सहित सदस्यों का साफा बांधकर, केसरिया दुपट्टा ओढाकर,
माला पहनाकर सम्मानित कर स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा संबंध भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष रोहित नरवाले, जिला सलाहकार चंद्रशेखर जायसवार, जावद तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार राडो़दिया, अनिल राडो़दिया, रवि कंडारा, कमल कंडारा, अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा के जिला अध्यक्ष श्याम लाल धेंधट, संरक्षक नवीन चौहान, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष बालकिशन सारिया, जिला प्रभारी दिलीप पथरोड़, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप घेंघट, नगर अध्यक्ष संदीप चौहान नीमच सहित सफाईमित्र मौजूद थे।