राहुल की सोसाद रिपोर्ट:-
जावद :- नीमच जिले के जावद मे चर्च का विषय बना हु। वार्ड क्र, 06 का मामला। नगर परिषद के उच्च अधिकारी द्वारा एक आम सार्वजनिक रास्ते को बेचने का मामला सामने आया है जिसमें नगर परिषद द्वारा वार्ड क्रमांक 6 के रास्ता जिसमें सीसी रोड बना हुआ है जावद नगर वासियों का उस रास्ते मे आना जाना लगा रहता है। वही नल की पाइपलाइन है टेलीफोन लाइन है 11 केवी बिजली लाइन ऊपर से जाने के बावजूद नगर परिषद द्वारा नगर परिषद की ऑनलाइन नीलामी की बोली में बेच दिया गया। जिससे जावद नगर वासी वह वार्ड क्रमांक 6 के नागरिक में आक्रोश का माहौल है वह नगर परिषद पर आरोप लगाती है के एक आम रास्ते को नगर परिषद कैसे बेच सकती है जबकि वह एक आम रास्ता है जो पोस्ट ऑफिस से खोर दरवाजा जाने वाला इस रास्ते से से शौचालय, स्कूल, सामुदायिक भवन जाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जिसकी शिकायत उच्च अधिकारी को कर दी गई है फिर भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।
