नीमच।मध्य प्रदेश शासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों एमपी यूथ गेम्स अंतर्गत राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 30 जनवरी 2026 तक सागर (म.प्र.) में किया गया। नीमच जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव एवं मुख्य प्रशिक्षक श्री भरत सिंह की कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की 31 मान्यता प्राप्त जिला टीमों ने सहभागिता की प्रतियोगिता में नीमच जिला जूडो टीम ने भी सहभागिता की। इस जुडो प्रतियोगिता में 31 जिला टीमो कें बीच बालक/बालिका वर्ग के 16 वजन समुहो में कडे़ मुकाबले हुए। बालिका वर्ग 48 कि.ग्रा वजन समुह में नीमच की वंशीका नागलोद पिता पिता श्री श्यामलाल ने अपने सभी मुकाबले जीतकर फाईनल में प्रवेश किया फाईनल मुकाबला नीमच की वंशींका नागलोद एंव भोपाल की आंचल कें बीच हुआ इस कड़े मुकाबले में वंशींका नागलोद को थोडे़ से अन्तर से पराजित होकर रजत पदक से ही सतुष्ंट होना पड़ा। इसके अतिरिक्त बालक वर्ग के विभिन्न वजन समुहो में नीमच के 50 कि.ग्रा वजन समुह मे हर्ष कुमावत पिता श्री राजेश कुमावत , 55 कि.ग्रा वजन समुह मे राकेश नागदा पिता श्री मोतीलाल, 60 कि.ग्रा वजन समुह मे अब्बास पिता इकबाल , 73 कि.ग्रा वजन समुह मे दक्ष मांगरिया श्री अतुल मांगरिया , 81 कि.ग्रा वजन समुह मे जलज बोरीवाल पिता श्री गोविन्द , 90 कि.ग्रा वजन समुह मे मंथन डाबले पिता श्री कमल एंव बालिका वर्ग में 40 कि.ग्रा वजन समुह मे काजल पिता श्री मनोज , 44 कि.ग्रा वजन समुह मे वंदना पाटीदार पिता श्री दिलिप, 52 कि.ग्रा वजन समुह मे रिया पाटीदार पिता श्री योगेन्द्र , 57 कि.ग्रा वजन समुह मे अलफिया मंसूरी पिता श्री वसीम , 63 कि.ग्रा वजन समुह मे भावना सौलंकी पिता श्री नारायण लाल , 70 कि.ग्रा वजन समुह मे रिद्धिमा सैनी पिता श्री मनोज इन सभी खिलाड़ियों ने क्वाटर फाईनल तक के अपने अपने मुकाबले जीते किन्तु मेडल फाईट में कडे़ मुकाबले में थोडे़ से अन्तर से पराजित मेडल जीतने से चुक गए।