नीमच। सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामकिशोर जीविश्वकर्मा द्वारा संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्ति की गई। इस क्रम में श्री शंभू प्रसादशर्मा को संगठन का प्रांतीय अध्यक्ष मालवा प्रांत पर नियुक्त किया गया, इस पर श्री शर्मा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामकिशोर जी विश्वकर्मा एवं केंद्रीय जलवायु एवं वन पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के वरिष्ठ सदस्य माननीय श्री विनय जी जांगिड आभार व्यक्त किया उल्लेखनीय है कि श्री शर्मा विश्वकर्मा जांगिड ब्राह्मण समाज नीमच के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान में विद्युत पेंशनर्स संघ नीमच के जिला अध्यक्ष एवं भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिला मिडिया प्रभारी के पद पर कार्यरत है । राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय रामकिशोर जी विश्वकर्मा एवं श्री विनय जी जांगिड ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए आशा जताई कि शर्मा के नेतृत्व में संगठन को ओर सशक्त होकर मजबूत होकर एक नई दिशा मिलेगी।