नीमच के अग्रिणी महाविद्यालय पी.एम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक उमेद सिंह एवं दिव्यांशी धाकड़ का चयन मध्यप्रदेश राष्ट्रीय सेवा योजना के राज्य स्तरीय शिविर के लिए हुआ है।।
सात दिवसीय यह शिविर जो कि चित्रकूट में आयोजित होगा जिसमें मध्यप्रदेश के सात विश्वविद्यालयों के लगभग 600 विद्यार्थी भाग लेंगे जिसमें सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय उज्जैन से उमेद व दिव्यांशी नीमच जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, उक्त जानकारी प्रदान करते हुए प्राचार्य डॉ प्रशांत मिश्रा एवं कार्यक्रम अधिकारी प्रो. राकेश कस्वां ने कहा कि महाविद्यालय के लिए दोनों विद्यार्थियों का चयनित होना गर्व का विषय है।।