
नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 90 आवेदकों को समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस मौके पर एडीएम श्री बी.एस.कलेश, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन, श्री चंद्रसिह धार्वे व जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में कलेक्टर ने बंगला नम्बर 32, वार्ड नम्बर 26 नीमच केंट निवासी दिव्यांग शांतिबाई को नि:शुल्क ट्राईसिकल प्रदान की है। कलेक्टर के हाथो ट्राईसिकल पाकर शांतिबाई खुशी-खुशी अपने घर को रवाना हो गई। जनसुनवाई में अठाना की नानीबाई पति रामकरण के आवेदन पर गम्भीर बीमारी के नि:शुल्क उपचार के लिए एमवाय इंदौर से चर्चा कर, नि:शुल्क उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमच डॉ.दिनेश प्रसाद को दिए है।
जनसुनवाई में राजपुरिया के कन्हैयालाल, श्यामलाल, दारू के नंदलाल, जूना भदाना के कारूलाल, कंजार्डा के शंभुलाल, रेवली देवली के शांतिलाल, जुना मालाहेडा की बच्चीबाई, लसुडी तंवर की आशा बाई, सरजना की चतरबाई, मनासा के रोहित कछावा, सिंगोली के पियुष, श्रीपुरा के कन्हैयालाल, ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।