नीमच (निप्र)।  भारतीय मजदूर संघ हमेशा मजदूरों एवं श्रमिकों के हित के लिए काम करने वाला एक मात्र संगठन है, संगठन सबसे पहले देश में अपने उद्योग स्थापित कर उत्पादन के लिए बेहतर निडर वातावरण प्रदान करने के पश्चात ही श्रमिकों के हित की सोचता है संगठन के संस्थापक माननीय ठेंगड़ी जी ने  इस राष्ट्र वादी संगठन के जरिए दुनिया के श्रमिकों को संगठित करने का बीड़ा उठाया  इसी के कारण आज पूरे भारत में सबसे बड़ा श्रमिक संगठन का दर्जा प्राप्त हुआ यह सब  आप लोगों की राष्ट्रीय वादी विचार धारा से संभव हुआ।
उक्त विचार आज  विद्युत मंडल परिसर में स्थित बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यालय पर उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जावद  विधायक  श्री सकलेचा ने व्यक्त किए।
नीमच क्षेत्र के लोक प्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह जी परिहार ने अपने संबोधन में कार्यकर्ता को कहा कि मध्य प्रदेश की मोहन सरकार मजदूरों एवं श्रमिकों एवं किसानों को सरकार है  सदैव इन्हीं के कल्याण व हितों की रक्षा के लिए रात दिन काम कर रही है
यह कार्यक्रम भारतीय मजदूर संघ नीमच द्वारा नीमच एवं जावद के विधायक जी के भारतीय मजदूर संघ से संबंधित बिजली कर्मचारी महासंघ के कार्यालय उद्घाटन के पश्चात प्रथम बार आने एवं संगठन को विधायक निधि से कार्यालय के रिनोवेशन के लिए राशी प्रदान करने पर उनके अभिनंदन हेतु आयोजित  किया गया था , कार्यक्रम मे संघ के संस्थापक सदस्य श्री पारसमल पटवा ने अपने उद्बोधन  मे संगठन द्वारा किये कार्यों का उल्लेख किया तथा भा म स के जिलाध्यक्ष  श्री नितिन साहू द्वारा कार्यालय के रिनोवेशन एवं फर्नीचर हेतू राशी प्रदान करने पर  विधायक महोदय का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही विद्युत पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष  शंभू प्रसाद शर्मा को सारथी विश्वकर्मा समाज कल्याण सेवा संगठन मध्य प्रदेश मालवा प्रांत का अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री दिलीप सिंह जी परिहार विधायक नीमच द्वारा उनका पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। एवम नीमच में शतरंज को बढ़ाने हेतु भारतीय मजदूर संघ के जिलाअध्यक्ष को डिस्ट्रिक चैस एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दी|
विद्युत कर्मचारियों की साख संस्था के  सदस्य श्री लच्छू रावत के निधन पर उनकी पत्नी को संस्था के द्वारा  परिवार सहायता राशि एवं जमा राशी 2लाख 73 हजार  का चेक माननीय दिलीप सिंह जी परिहार एवं माननीय ओमप्रकाश जी सकलेचा पूर्व मंत्री एवं जावद विधायक के हाथों संस्था के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार जैन, शंभुप्रसाद शर्मा संस्था उपाध्यक्ष, पारसमलजी पटवा  वरिष्ठ सदस्य  श्री नितिन साहू जिलाअध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ नीमच की विशेष उपस्थिति में प्रदान किया।
इसके पूर्व श्री ओमप्रकाश जी सकलेचा  एवं दिलीप सिंह जी परिहार विधायक  का स्वागत श्री पारस मल पटवा भारतीय मजदूर संघ नीमच के संस्थापक सदस्य , संस्था के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार जैन, उपाध्यक्ष श्री शंभू प्रसादशर्मा एवं राजमल व्यास, भारतीय मजदूर  संघ नीमच के जिलाअध्यक्ष श्री नितिन साहू,  हरिकिशन चतुर्वेदी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया
 
 कार्यक्रम का संचालन संस्था अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन, एवं आभार श्री राजमल व्यास ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ नीमच के संस्थापक सदस्य श्री पारस मल पटवा, साख संस्था अध्यक्ष राजेंद्र कुमार जैन  विद्युत पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष शंभुप्रसाद शर्मा भारतीय मजदूर संघ नीमच के जिलाअध्यक्ष नितिन साहू जिलामंत्री श्री सुभाष  कुमावत कोषाध्यक्ष  राजेश पोरवाल,बिजली कर्मचारी महासंघ के क्षैत्रिय  सचिव  श्री प्रशांत कुशवाह, दिनेशजी शर्मा, हरिकिशन चतुर्वेदी, संगठन मंत्री जगदीश बागड़ी, बाबूलाल रावत  किशोर रावत  चंद्र शेखर नागदा, मंजूर हुसैन डायर, विनोद तिवारी, प्रदीप शर्मा, जगदीश नागदा  बालकृष्ण सोलंकी,रामाशीष, दीपक शर्मा,कमलेश , सौरभ , विजय शर्मा ,श्रीचंद्र सेठिया, भरत नागदा, बंशीलाल नागदा मोहित भट्ट  मोहित शर्मा  प्रताप सिंह परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।