नीमच।  2फरवरी को दिगम्बर जैन मांगलिक भवन में सीनियर सिटीजन के चुनाव संपन्न हुए जिसमें श्री सुरेश जी आजाद को सर्वसम्मति से अध्यक्ष घोषित किया । इससे पूर्व साल भर की गतिविधियां एवं आय व्यय का ब्यौरा श्री मति आभा विनायका द्वारा दिया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका पार्षद श्री मति शारदा पाटनी एवं मंडी कार्यकारिणी सदस्य श्री विजय जी सरावगी एवं चुनाव अधिकारी श्री मुकेश जी विनायका उज्जैन रीजन के सह सचिव श्री प्रदीप जी विनायका संरक्षक श्री सुरेन्द्र जी सेठी के निर्देशन में चुनाव संपन्न हुए। नवीन अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। अंत में श्री मति आभा विनायका द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।