सिंगोली( निरंजन शर्मा)।शहर में शनिवार को जांगिड़ समाज की ओर से भगवान विश्वकर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जांगिड़ युवक संघ के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा लाल पीले वस्त्र धारण कर यात्रा में भाग लिया, तो वही पुरूषो ने सनातनी संस्कृति अनुसार सिर पर साफा बांधा जिससे आयोजन की शोभा और बढ़ गई।

शोभा यात्रा बजरंग व्यायाम शाला बस स्टैंड से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई पुनः बजरंग व्यायाम शाला परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया शोभा यात्रा के समापन पर रथ में विराजमान विश्वकर्मा जी की विशेष पूजा-अर्चना और आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जांगिड़ समाज के गणमान्य व्यक्तियों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास, एकजुटता और सामाजिक उत्थान से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। व समाज के प्रतिभाशाली युवाओं का सम्मान किया गया वह सभी समाज बंधुओं का स्नेह भोजन हुआ आयोजन शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के माहौल में संपन्न हुआ।