
नीमच। 1 फरवरी को नीमच विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार विधानसभा के दक्षिण मंडल के दौरे पर रहेंगे, जहां वे अरनिया चुंडावत में कम्युनिटी हॉल डोम का भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वनांचल की दोनों पंचायतों अमावली जागीर ओर घसुंडी जागीर में भी डोम का भूमिपूजन तथा सीसी रोड, टीन शेड का भी पूजन करेंगे। उक्त जानकारी देते हुए दक्षिण मण्डल के मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर ने बताया कि विधायक श्री परिहार इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को हल करने तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने कार्यकर्ता ओर क्षेत्र की जनता से चौपाल पर मुलाकात कर सरकार की रीति नीति और योजनाओं के कियान्वय से अवगत कराएंगे। श्री गुर्जर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं और डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश नए आयाम स्थापित कर रहा है। नीमच विधानसभा में भी विधायक दिलीप सिंह परिहार ने क्षेत्र के विकास में चार चांद लगा दिए है हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है। इस दौरान विधायक दिलीपसिंह परिहार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष शारदाबाई धनगर, मंडल महामंत्री, मंडल के पदाधिकारी, सरपंच, जनपद सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद, समस्त जनप्रतिनिधि व कार्यकर्तागण उपस्थित रहेंगे।