*नीमच । बसीटा धोबी समाज नया बाजार समिति द्वारा रविवार को नववर्ष की गुप्त नवरात्रि का एक दिवसीय सामूहिक पूजा का आयोजन इच्छापूर्ण माताजी मंदिर पर आयोजित किया गया। जहां प्रातः 10 बजे समाजजनों ने माताजी पूजन में सम्मिलित हुए वही कार्यक्रम में मौजूद महिला मंडल द्वारा माताजी, के भजनों की प्रस्तुति दी गई* सामूहिक पूजा के इस धार्मिक आयोजन के अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों को ससम्मान आमंत्रित कर मंचासीन किया गया जहां समिति के समस्त पदाधिकारियों ने क्रमानुसार वरिष्ठजनों को साफा एवं माला पहनाकर श्रीफल भेंट किया गया। इस अवसर पर मंचासीन वरिष्ठजनों में प्रमुख रूप से मूलचंद बारिया, किशन लाल बारिया, शीतल दास चौहान, मनोहर लाल बारिया, रमेश चंद चौहान, राजेंद्र कुमार बारिया, राजू भाटी, दीपचंद्र सांखला, सुरेश कुमार बारिया, भागचंद सांखला, बलवंत सांखला शामिल थे। कार्यक्रम के अवसर पर समिति संरक्षक राजेश बारिया, सतीश सांखला, अर्जुन चौहान, मनमोहन बारिया, कश्मीरा चौहान, अध्यक्ष सुनील चौहान, उपाध्यक्ष नरेश (बिल्लू) बारिया, कमलेश (कान्हा) बारिया, कोषाध्यक्ष संजय बारिया, बलवंत सांखला, सचिव राकेश चौहान, प्रशांत (निक्की ) बारिया का समिति की कार्यकारिणी में शामिल विभिन्न सदस्यों ने माला पहनाकर जोरदार तालियों के साथ स्वागत किया गया। सामूहिक पूजा एवं स्वागत कार्यक्रम के पश्चात बालिकाओं को कन्याभोज कराया गया इसके बाद सामूहिक सहभोज प्रसादी की गई जिसमें बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजनों ने बढ़चकर हिस्सा लिया।