[video width="848" height="480" mp4="https://neemuchmalwaprimenews.com/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260129-WA0045.mp4"][/video]   नीमच ।पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्री किरण चौहान के निर्देशन में थाना प्रभारी यातायात सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम सूबेदार सुरेश सिसौदिया, सउनि महेन्द्र सिंह राणा, सउनि दिपराज कैथवास, सउनि चंद्रप्रकाश सांखला, सउनि संगीता चौहान, प्रआर सुभाष परमार, प्रआर गोपाल सोनी, प्रआर दिनेश कर्णिक, आर क्रष्णा सैनी द्वारा दिनांक 29.01.26 को विशेष अभियान के तहत शहर के चौपडा चौराहा, मैसी शोरूम, थाने के सामने चालानी कार्यवाही की गई । चालानी कार्यवाही के दौरान नाबालिक वाहन चालको, काली फिल्म वाहन चालकों , बिना नम्बर प्लेट, बिना बीमा वाहन चालकों, फटाके दार बुलेट वाहन चालकों के विरूद्ध वैधानिक चालानी कार्यवाही की गई । वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया ।उक्त चालानी कार्यवाही के दौरान कुल 106 बनाये जाकर 40,000रूपये समन शुल्क रूपये वसूल किया  गया । चालानी कार्यवाही निरंतर जारी है । अपील - यातायात पुलिस आमजन से अपील करती है कि शराब पीकर वाहन न चलाये, नवयुवक स्टंटबाजी करके वाहन न चलाये, माता-पिता अपने नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देवे, अपने चार पहिया वाहनों पर काली फिल्म न लगाये, फटाकेदार बुलेट वाहन न चलाये , आकस्मिक वाहन चैकिंग के दौरान वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । यातायात पुलिस