
नीमच।ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नीमच द्वारा सेक्टर क्रमांक 5 महूडिया में ग्रामोदय से अभ्युदय अभियान अंतर्गत नवांकुर संस्था द्वारा अलग-अलग ग्राम पंचायत में गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें ग्राम पंचायत बमोरा माध्यमिक विद्यालय में ग्राम चौपाल एवं खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं ग्राम पंचायत बमोरी आंगनबाड़ी केंद्र में महिलाओं द्वारा रंगोली एवं मेहंदी के माध्यम से स्वदेशी का संदेश दिया गया। ग्राम पंचायत धामनिया में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया एवं स्वदेशी की शपथ दिलाई गई! कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन, प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष, सचिव, सदस्य एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष जाईन खान भसीन एवं सचिव संजना ओझा उपस्थित रहे।