
मोरवन (निरंजन शर्मा)।आज बुधवार मोरवन में ग्राम सभा का आयोजन होने जा रहा है ग्राम सभा को देखते हुए ग्रामीणों खास कर युवाओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। साथ ही दुकानदारों ने भी अपनी दुकानें बंद कर ग्राम सभा में सम्मिलित होने का फैसला किया है। ग्राम सभा को लेकर ग्रामीणों में ऐसा उत्साह पहली बार देखा जा रहा है। मोरवन में चाय नाश्ता सब्जी सहित किराना आदि दुकानें सभी तरह से बंद देखी जा सकती है। सूत्रों के अनुसार मोरवन में डलने जा रही टेक्सटाइल फैक्ट्री के विरोध में आज अपनी आवाज बुलंद करने के लिए युवा सहित ग्रामीणों द्वारा ग्राम सभा में फैक्ट्री के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया जाना हे। विदित हे की मोरवन में डलने जा रही टेक्सटाइल फैक्ट्री का मामला हाई कोर्ट में विचाराधीन है माननीय न्यायालय द्वारा अभी फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगा रखी है