
नीमच। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कायम किए गए लगभग 2600 प्रकरणों में जप्त शुदा लगभग 9 लाखरुपए मूल्य की 4400 लीटर मदिरा, मदिरा निर्माण सामग्री एवं न्यायालय से प्राप्त मुद्देमाल का नष्टीकरण डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन की अध्यक्षता वाली नष्टीकरण समिति द्वारा जिला आबकारी अधिकारी नीमच श्री बसंत कुमार भीटे के निर्देशन में ग्राम भोलियावास स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड नीमच में 28 जनवरी 2026 को जेसीबी और रोड रोलर की मदद से नष्टीकरण किया गया है।नष्टीकरण की उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.एल.सिंगाड़ा, आबकारी उपनिरीक्षक श्री संजय कुमार कवारे, श्री पंकज राठौर, श्री दीपक आंजना के साथ आबकारी स्टाफ, नगरपालिका एवं ट्रेचिंग ग्राउंड स्टाफ का सहयोग रहा है।