झांतला (निरंजन शर्मा) ।राष्टीय पर्व गणतंत्र दिवस का नीमच में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान राजस्व विभाग के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य के लिये झांतला हल्का के पटवारी प्रकाश शुक्ला का जिला कलेक्टर हिमांशु चन्द्रा एवं जिला पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने जिला प्रभारी मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सांसद सुधीर गुप्ता, जावद विधायक ओपी सखलेचा, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक अवरुद्ध मारू व जिला प्रमुख सज्जन सिंह चौहान की उपस्थिति में उन्हें मेडल एवं प्रसशनिय पत्र भेट कर श्री शुक्ला को सम्मानित किया बतादे की सिंगोली तहसील के ग्राम झांतला एवं रतनगढ़ ठप्पा के ग्राम बोरदिया में पदस्थ पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक प्रकाश शुक्ला द्वारा किसानों की बेहतरीन सेवाए व लंबित शिकायतों का त्वरित निदान व किसानों की कई समस्याओं को समझाइश देकर उनका तुरन्त समाधान करने वाले अब के पहले पटवारी प्रकाश शुक्ला का नाम है ।पटवारी श्री शुक्ला के सम्मान को लेकर क्षेत्र में खुशी की लहर है ।