नीमच।श्री नवकार सेवा संस्थान ने सोमवार को भादवा माता में स्थित श्री राज राजेश्वरी संस्कृत वेद पाठशाला गुरुकुल में औपचारिक शिक्षा के साथ-साथ सनातन धर्म की शिक्षा भी ग्रहण कर रहे 80 बच्चों को वूलन इनर और मोज़े भेंट किए। भेंट पाकर बच्चों ने खुशी से संस्कृत में श्लोक के माध्यम से सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित किया। संस्था द्वारा बच्चों के नाश्ता हेतु आश्रम को पिंड खजूर, सूजी, दलिया व गुड़ के पैकेट भी भेंट किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ 27 नवकार महामंत्र की स्तुति से किया गया। सेवा प्रकल्प पूर्ण होने के पश्चात गुरुकुल के गुरु जी ने संस्था को यह जानकारी भी दी कि किस तरह गुरुकुल में बच्चों को बौद्धिक शिक्षा के साथ साथ सनातन धर्म की शिक्षा देकर सुसंस्कारित किया जाता है। और किस तरह अपना स्वयं का कार्य स्वयं करवा कर उन्हें स्वावलंबी भी बनाया जाता है। सेवा प्रकल्प के पश्चात संस्था के सदस्यों ने भादवा माता व नीलकंठ महादेव का दर्शन लाभ लिया। इस अवसर पर संस्था की रेखा गाँधी, पुष्पा जैन,माया मेहता,कला वीरवाल, सीटू नागौरी, मोनिका नागौरी, टीना सहलोत, मंजू मेहता, चंदा कोठारी, संतरा विरवाल, प्रियंका मोगरा, राजकुमारी चंडालिया, संतोष चौहान, कमला मोगरा, प्रीति जैन, अध्यक्ष माया वीरवाल, नीमच शाखा संस्थापक अध्यक्ष कल्पना मोगरा आदि सदस्याएं उपस्थित थी। अंत में आभार सचिव भावना चौधरी ने व्यक्त किया।