सिंगोली (निरंजन शर्मा)। पुलिस अधीक्षक  श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन मे तथा थाना प्रभारी सिंगोली निरीक्षक श्री भुरालाल भाबर के नेतृत्व मे सिंगोली पुलिस टीम द्वारा चोरी के प्रकरण मे दो आरोपी को गिरप्तार कर उसके कब्जे से चोरी हुई विद्युत केबल जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 16.01.2026 को फरियादी पारसमल पिता मोहनलाल

धाकङ उम्र 32 साल निवासी ग्राम फुसरिया थाना सिंगोली जिला नीमच (म-प्र.) ने रिपोर्ट की थी कि खेत पर लगी ट्युववेल से मेरी केबल कोई अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गये ळे व आस-पास के गाँव जराड, पटीयाल, धोगवा, फुसरिया आदी गावो से भी केबले चोरी हुई है जिससे गाँव वाले बहुत परेशान थे फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना सिंगोली पर अपराध क्रमांक 07 / 2026 धारा 303 (2) बीएनएस 2023 का कायम कर विवेचना मे लिया गया जिस पर से थाना सिगोंली की टीम द्वारा कडी मेहनत के बाद 02 सदिग्ध आरोपियो को पकडा ओर पुछताछ की जिनसे आस-पास के क्षेत्रो मे केबल चोरी करना स्वीकार किया आरोपी मुकेश पिता जगदीश शर्मा निवासी माधुविलास हाल मुकाम तिलस्वा व राजु उर्फ राहुल पिता भागीरथ भील निवासी आरोली से चोरी का माल बरामद किया व आज दिनांक को माननीय न्यायालय जावद मे पेश कर आरोपियो को जेल भेजा गया

सराहनीय कार्य-उक्त कार्य मे थाना प्रभारी श्री भुरालाल भाबर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही