नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत नीमच जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत सभाकक्ष में लाडली बहना योजना की राशि अंतरण का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया है।सेक्टर स्तर एवं आंगनवाडी केन्द्रो पर लाडली बहनाओं को मुख्यमंत्री जी द्वारा राशि अंतरण कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सिंगल क्लीक के माध्यम से नीमच जिले में कुल 1,55,744 महिलाओं के खाते में 22,81,31,600/- रू की राशि अतरित की गई।