भोपाल। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने शनिवार को नीमच जिले के मनासा में वार्ड नंबर 15 में संदिग्ध जीबीएस पीड़ित होकर पिछले दिनों उपचार के दौरान मृत बालक सोनू पिता पूरन के निवास पर जाकर, परिजनों से भेंट की और अपनी ओर से शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव सहयोग का विश्वास दिलाया।इस मौके पर विधायक मनासा श्री अनिरुद्ध मारू , नीमच विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार, जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कमिश्नर उज्जैन श्री आशीष सिंह, भोपाल से आए वरिष्ठ अधिकारी श्री संकेत भोंडवे, श्री तरूण राठी एवं सुश्री सलोनी सिडाना, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं अन्य अधिकारी, चिकित्सगण उपस्थित थे।