कमिश्नर ने मनासा में घर-घर सर्वेक्षण टीमों के सदस्यों की बैठक,स्वास्थ्य अमले को दिए आवश्यक निर्देश

नीमच ।उज्जैन संभाग उज्जैन के कमिश्नर श्री आशीष सिंह ने शुक्रवार को नीमच जिले के मनासा क्षेत्र के भ्रमण द्वारा मनासा में जीबी एस संभावित मरीजों की घर-घर सर्वे कर स्क्रीनिंग कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर आरके खद्योत, एसडीएम सुश्री किरण आंजना व अन्य चिकित्सक उपस्थित थे। जनपद सभा कक्ष मनासा मैं शुक्रवार की शाम को सभी 15 वार्डों की घर-घर स्क्रीनिंग के कार्य में लगी स्वास्थ्य टीमों के सदस्यों से चर्चा कर कमिश्नर ने अब तक किए गए सर्वे कार्य की प्रगति और संदिग्ध जीबीएस मरीज की संख्या और सर्दी खांसी सामान्य बुखार के मरीजों की संख्या की जानकारी ली। बैठक में सर्व टीमों ने बताया कि जीबी एस का कोई भी संदिग्ध रोगी नहीं पाया गया है। सामान्य सर्दी खांसी जुकाम के कुछ मरिज स्क्रीनिंग में मिले हैं जिनको उपचार करवाने की सलाह दी गई है। कमिश्नर श्री आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि सभी सभी सर्वे टीम ने पहले चरण का सर्वेक्षण कार्य एवं स्क्रीनिंग कार्य लगभग पूरा कर लिया है। प्रथम चरण का स्क्रीनिंग कार्य पूर्ण होने के बाद सभी टीम में स्क्रीनिंग का दूसरा राउंड प्रारंभ करें। सभी टीम में अपने-अपने वार्डों में सतत निगरानी रखें और सर्दी खांसी बुखार जैसे सामान्य मरीजों और उनके परिजनों को त्वरित उपचार लेने हेतु प्रेरित करें। संभाग आयुक्त ने निर्देश दिए कि जीबीएस के संदिग्ध मरीज जो अन्य जिलों में भर्ती होकर उपचारित है उनका सतत फालों अप बीएमओ और तहसीलदार संयुक्त रूप से कॉल कर रोजाना ले। कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सभी स्क्रीनिंग टीमों को निर्देशित किया कि वे घर-घर स्क्रीनिंग के दौरान नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपयोग करने के लिए प्रेरित करें और यदि कोई सामान्य बुखार सर्दी खांसी से पीड़ित है तो उसे तत्काल नजदीकी चिकित्सा संस्था में दिखाकर उपचार लेने हेतु समझाइश दे।। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खद्योत ने स्क्रीनिंग टीमों को स्क्रीनिंग कार्य करने और निर्धारित प्रपत्र की पूर्ति करने करने के बारे में विस्तार से समझाइश दी।