तिलस्वां ।जिले के प्रसिद्ध शिव धाम तिलस्वॉ महादेव में मंगलवार को दान पात्र को खोला गया साथ ही आय व्यय का ब्यौरा दिया गया । मंगलवार को तिलस्वां महादेव के दान पात्र को खोलो गया । श्री तिलस्वां महादेव मंदिर ट्रस्ट के विवादों के चलते पुलिस, राजस्व व बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में दान पात्र की राशि की गणना की गई ।जिसमें दान पात्र से नगद राशि 4063980/नगद प्राप्त की गईं ।मंदिर में ट्रस्ट द्वारा अलग-अलग मदों से 4043275/कुल राशि प्राप्त हुई ।इस मौक़े पर सी आई स्वागत पांडेय , राजस्व निरीक्षक संजय कुमार पाराशर , पटवारी दीपक कुमार धाकड़ , मंदिर महंत पूर्णा शंकर पाराशर , मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष रमेश चन्द्र अहीर , मंदिर ट्रस्ट मॉगी लाल धाकड , आजीवन ट्रस्टी घनश्याम पाराशर , संघर्ष समिति अध्यक्ष भवानीशंकर अहीर , कुशल शर्मा सहित मौजूद थे।