प्रदेश सचिव छपरीबंद ने कई मुद्दों पर पर उठाई सफाई कर्मचारियों मित्रो की आवाज
12 Jan 2026
Local News
रतनगढ़। 12 जनवरी को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के मार्गदर्शन में एवं सफाई कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जयराम चौहान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव कमल छपरीबंद, पूर्व सांसद प्रतिनिधि अर्जुनबैरागी, युवा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित शर्मा, युवा नेता सरफराज नीलगर, आशिक मंसूरी, सफाई कर्मचारी प्रकाश छपरीबंद,अर्जुन छपरीबंद,मुकेश छपरीबंद, आदि सफाई कर्मचारियों के साथ , प्रदेश सचिव ने रतनगढ़ नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी ख़ेमचंद मुसले से मुलाकात करके सफाई कर्मचारियों की कुछ महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुलाकात की जिसमें प्रमुख मांगे सफाई कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं मिलना , सफाई कर्मचारियों को इ अटेंडेंस में आ रही परेशानी और शासन द्वारा सफाई कर्मचारियों को आवास आवंटन करना एवं सफाई कर्मचारियों को हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच में वेतन मिलना और जो नए सफाई कर्मचारी रखे हैं उन सफाई कर्मचारियों को ठेका पद्धति से हटकर शासन द्वारा कार्य पर रखा जाए ऐसी महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मध्य प्रदेश सफाई कामगार प्रकोष्ठ के सचिव कमल छतरीबंद द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी से निवेदन किया गया एवं जल्द से जल्द सफाई कर्मचारियों की मांगों को निराकरण करने का निवेदन किया गया अगर मांगे नहीं मानी जाती है तो सफाई कर्मचारियों द्वारा एवं सफाई कर्मचारियों प्रकोष्ठ के पदाधिकारी द्वारा धरना दिया जाएगा।