नीमच (निप्र)।मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से विख्यात भादवामाता की पावन धरा पर मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, जिला नीमच द्वारा एक विशाल जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन का सफल एवं भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्यउद्देश्य अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रकल्प “मेरी शाला – मेरा तीर्थ” के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली 11 शालाओं का सम्मान किया गया.जिनके नाम मुख्य रूप से हैं 1, माध्यमिम विद्यालय खातीखेड़ा, 2माध्यमिक विद्यालय भोजपुरा 3, प्राथमिक विद्यालय खेड़ा मादलचा, 4 शासकीय हाई स्कूल लोडकियां,5.प्राथमिक विद्यालय खेतपलिया 6, माध्यमिक विद्यालय बरडिया जागीर 7.माध्यमिक विद्यालय कचोली 8,माध्यमिक विद्यालय थड़ोली 9. माध्यमिक विद्यालय बिजलवास बामनिया 10,प्राथमिक विद्यालय केलुखेड़ा 11,माध्यमिक विधालय फोफ्लिया आदि विद्यालयों में रचनात्मक कार्य किये हैं, विद्यालयों का स्वच्छ अनुशासन, हरित प्रेणादायी वातावरण,विद्यालय सम्पदा को राष्ट्र सम्पदा मानकर उनका संक्षरण एवं विवेकपूर्ण उपयोग, विद्यालय केवल ज्ञान का मध्य ही नहीं हैं अपितु चरित्र निर्माण आत्मविश्वास एवं समाज सेवा का साधन है, विद्यालय एक संस्था ही नहीं संस्कार सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका घर बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहेंगे।इसके पश्चात “मेरी शाला – मेरा तीर्थ” प्रकल्प अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली शालाओं के स्टाफ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर मंच से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष  सुनील कुमार शर्मा  ( जिला शैक्षिक सम्मेलन जिला संयोजक )द्वारा दिया गया, अंत में आभार प्रदर्शन जिला कोषाध्यक्ष  बलवंत सिंह हाड़ा(जिला शैक्षिक सम्मेलन सह-संयोजक ) द्वारा व्यक्त किया गया।यह जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन संगठन की एकजुटता, शिक्षकों के अधिकारों और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बना। सम्मेलन से शिक्षकों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं संगठनात्मक चेतना का संचार हुआ। उक्त जानकारी जिला मिडिया प्रभारी बाबूलाल मेघवाल, संभागीय कार्यक्ररिणी सदस्य ने दी।