सिंगोली (निरंजन शर्मा)। जिले में शासकीय जमीन में हेराफेरी कर पीएम किसान सम्मान निधि की किश्ते लेने के मामले में बडा अपटेड सामने आया है। रतनगढ थाने में एक और तत्कालीन पटवारी और एक किसान पर प्रकरण दर्ज हुआ है। उल्लेखनीय है कि सिंगोली तहसील क्षेत्र के पटवारी हल्का नंबर 13 स्थित शासकीय भूमि सर्वे संख्या 270/1/15 व 270/1/17 बाणदा में शासकीय रिकार्ड में भारी फर्जीवाड़ा व हेराफेरी कर पटवारी से मिली भगत कर एवं पीएम किसान सम्मान निधि की 19 किस्ते एवं सीएम किसान सम्मान निधि की 13 किस्ते फर्जी तरीके से प्राप्त करने व शासकीय जमीन को अपने नाम करने के मामले में तत्कालीन पटवारी प्रकाश कन्हैयालाल जैन निवासी रावतभाटा एवं जगदीश बंशीलाल धाकड़ निवासी सिंगोली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 316 व 318 में किया गया प्रकरण दर्ज। *कलेक्टर जांच में अवैध राशि का हुआ खुलासा* शिकायतकर्ता द्वारा यह मामला कलेक्टर नीमच हिमांशु चंद्रा के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिस पर कलेक्टर ने त्वरित जांच के निर्देश दिए। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) जावद के न्यायालयीन प्रकरण में तहसीलदार सिंगोली से जांच प्रतिवेदन प्राप्त किया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि भूमि पर नाम दर्ज कराने के बाद जगदीश धाकड़ ने पीएम किसान सम्मान निधि की 19 किश्तें और सीएम किसान सम्मान निधि की 13 किश्तें, कुल 64 हजार रुपये की राशि अवैध रूप से प्राप्त की।