नीमच। नीमच कृषि मंडी व्यापारी संघ के बहुप्रतीक्षित अध्यक्ष पद के चुनाव में एक बार फिर अनुभव ने नया इतिहास रच दिया। बीते कई वर्षों से व्यापारी संघ के पद पर काबिज अनुभवी नेता राकेश भारद्वाज (अफसर) ने कड़े मुकाबले में पुनः अपना कब्जा जमाते हुए 112 मतों से शानदार जीत दर्ज की।मतदाताओं ने एक बार फिर राकेश भारद्वाज पर भरोसा जताया । चुनाव पूरे समय बेहद रोचक और रोमांचक बना रहा।
मंडी में जबरदस्त उत्साह देखा गया। मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सबसे पहले कार्यकारिणी सदस्यों के लिए वोटों की गिनती शुरू हुई। यह गिनती देर रात से शुरू होकर आज सुबह लगभग 06:00 बजे तक चली। कार्यकारिणी के परिणाम आने के बाद अध्यक्ष पद के लिए मतगणना शुरू की गई।
इस जीत के बाद मंडी परिसर में समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, बधाइयों का तांता लग गया और राकेश भारद्वाज की यह जीत अनुभव, संगठन और विश्वास की जीत के रूप में याद की जाएगी।