3जनवरी को सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाएगी
02 Jan 2026
Local News
नीमच । फुलेरिया माली समाज नवयुवक मंडल द्वारा 3जनवरी को दोपहर 12:00 बजे नीमच सिटी श्री सांवलिया सेठ मंदिर पर भारत राष्ट्र की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई जाएगी । इस उपलक्ष में चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया जाएगा।
फुलेरिया माली समाज के वरिष्ठ एवं नवयुवको से निवेदन है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधारकर कार्यक्रम को सफल बनाए।