कुकड़ेश्वर (प्रकाश एस जैन) ।संकुल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुकड़ेश्वर में आयोजित किया गया ! संकुल की शालाओ द्वारा चयनित विद्यार्थियों को इस प्रदर्शन में सम्मिलित किया गया! प्रभारी प्राचार्य दिनेश राठौर के तत्वाधान में तथा जन शिक्षक जगदीश मालवीय तथा गोवर्धन सालवी के मार्गदर्शन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया !कई चार्ट और कई मॉडल इस कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहे ! मॉडल में इन शालाओ के छात्र-छात्राओं का विषय वार चयन किया गया! गणित में ममता कैलाश कन्या कुकड़ेश्वर तथा नवीन दिनेश टामोटी का चयन हुआ! विज्ञान में भूमिका लाला कन्या कुकड़ेश्वर तथा गोविंद अर्जुन शिवपुरीया चक्की का चयन किया गया ! सामाजिक विज्ञान के तीनों विषय इतिहास भूगोल व राजनीति में क्रमशः तीनों विषय में दो-दो छात्र-छात्राओं का चयन किया गया हर्षिता दशरथ कन्या कुकड़ेश्वर निहती नरेंद्र कन्या कुकड़ेश्वर कुशल राजमल बंजारा शिवपुरिया ,श्रवण अंबालाल टामोटी ,हर्षिता दिलीप कन्या कुकड़ेश्वर , यस जगदीश मोकड़ी ,पर्यावरण में अर्जुन मदन लाल बंजारी खुर्द तथा दीपमाला सूरजमल कन्या कुकड़ेश्वर चयनित हुए! इसी प्रकार सेमिनार विचार गोष्ठी में जूनियर वर्ग में अलीशा इनुस मंसूरी कन्या कुकड़ेश्वर तथा सीनियर वर्ग में इशिता मुकेश सोलंकी कन्या कुकड़ेश्वर का चयन हुआ! एकल गीत सोलो सॉन्ग में जूनियर ग्रुप में निर्मल कैलाश टामोटी तथा सुमित्रा रमेश कन्या कुकड़ेश्वर चयनित हुए सीनियर ग्रुप में उर्मिला दीपक बैरागी कन्या कुकड़ेश्वर का चयन हुआ! मॉडल में तथा लघु नाटिका में चयनित छात्र-छात्राओं में से प्रश्न मंच का आयोजन किया जाना था जिसमें चार छात्र छात्राओं का चयन किया गया जिसमें भूमिका लाला, निहती नरेंद्र ,ममता कैलाश ,तथा हर्षिता दशरथ कन्या कुकड़ेश्वर ने श्रेष्ठ अंक प्राप्त कर प्रश्न मंच में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ! संपूर्ण कार्यक्रम में भिन्न-भिन्न प्रतियोगिताओं के लिए निर्णायक की भूमिका में रमेश पालडिया , ज्योति चौधरी ,राजेंद्र जैन, गायत्री पोरवाल नरेंद्र पालीवाल, दुर्गा भैया जा रेखा मालवीय.भंवरलाल मालवीय. भरत सोनी,हंसा मालवीय. रमेश मालवीय महेश फरक्या,आर राठौर ने अपना अपना दायित्व बखूबी निभाया! कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र पालीवाल राजेंद्र जैन तथा गायत्री पोरवाल ने किया! आभार प्रभारी प्राचार्य दिनेश राठौर द्वारा व्यक्त किया गया!