नीमच।मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द फर्स्ट गोल्ड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन नीमच द्वारा आज दिनांक 21.12.2025 को विश्व ध्यान दिवस के उपलक्ष्य पर सेक्टर नंबर 5, के ग्राम पंचायत धनेरिया कला के गोकुलधाम कॉलोनी में ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस अवसर पर योग शिक्षिका टीना गर्ग द्वारा ध्यान करवाया गया एवं इस कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष जाईन खान भसीन, सचिव संजना ओझा, कोषाध्यक्ष श्वेता खत्री, संस्था सदस्य श्रृष्टी जैन एवं कॉलोनी के सदस्य गीता जैन, प्रेम कुंवर, देव बाई, मिष्टी जाट, रानी जाट, सीमा मौर्य, गणपत सिंह गहलोत, दीपा शामिल हुए !